सऊदी अरब को परमाणु बम दे सकता है पाकिस्तान
पाकिस्तान के परमाणु शस्त्रागार में तीव्र वृद्धि को देखते हुए सीआइए के एक पूर्व विश्लेषक को संदेह है कि वह सऊदी अरब को परमाणु बम दे सकता है।
वाशिंगटन। पाकिस्तान के परमाणु शस्त्रागार में तीव्र वृद्धि को देखते हुए सीआइए के एक पूर्व विश्लेषक को संदेह है कि वह सऊदी अरब को परमाणु बम दे सकता है।
सीआइए के पूर्व विश्लेषक और प्रख्यात अमेरिकी थिंक टैंक ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूट से जुड़े ब्रूस रिडेल ने कहा कि यह एक अज्ञात है कि क्या वह [सऊदी अरब] बम के लिए पाकिस्तान के साथ पहले ही समझौता कर चुका है। यह समकालीन मध्य पूर्व दक्षिण एशिया के बड़े रहस्यों में से एक है। उन्होंने ब्रुकिंग्स द्वारा आयोजित ओबामा प्रशासन की विदेश नीति पर चर्चा के दौरान सवाल उठाया कि आखिर क्यों पाकिस्तान अपने परमाणु शस्त्रागार में बहुत तेजी से वृद्धि कर रहा है? क्यों वह भारतीयों की तुलना में दोगुने या तिगुने बम बना रहा है? क्या उसका कोई बाहरी साझीदार है जिसके साथ उसने वादा किया है? रिडेल ने कहा कि इस मसले पर अटकलें बहुत हैं लेकिन तथ्य बहुत कम हैं। मेरे विचार से शायद सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच बातचीत हुई होगी और उसने सऊदी को बम मुहैया कराने की प्रतिबद्धता जताई होगी।
ईरान को परमाणु हथियार नहीं निवेशक चाहिए
उन्होंने बताया कि सऊदी अरब अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से बेहद निराश है। ओबामा की शुरुआत के समय वे [सऊदी लोग] भी दूसरे लोगों की तरह बहुत आशावादी थे। दरअसल अरब देशों में रियाद ऐसा पहला देश है जहां ओबामा काइरो से पहले गए लेकिन सऊदी लोगों का मोहभंग हो गया है। उन्होंने जता दिया कि इस कई वजहों से उनका मोहभंग हुआ। रिडेल ने बताया कि सऊदी अरब ने पिछले साल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सदस्यता ठुकरा दी थी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर