सऊदी अरब में आतंकी वारदातों के दोषी 50 लोगों को मिलेगी फांसी
सऊदी अरब करीब 50 से भी ज्यादा उन लोगों को फांसी देने जा रहा है जो आतंकी कार्रवाई को अंजाम देने के चलते दोषी पाए गए हैं।
रियाद। सऊदी अरब करीब 50 से भी ज्यादा उन लोगों को फांसी देने जा रहा है जो आतंकी कार्रवाई को अंजाम देने के चलते दोषी पाए गए हैं। इस खबर को सऊदी अरब के दो सामाचार पत्रों ने छापा है जिसे वहां पर आतंकी घटनाओँ के मद्देनजर जेहादियों के लिए एक बड़ी चेतावनी मानी जा रही है।
सऊदी अरब के एक समाचार पत्र “ओकेज” ने गुरुवार को जो खबर छापा है उसके मुताबिक 55 लोग इस वक्त फांसी का इंतजार कर रहे है, जिसकी आतंकी कार्रवाई के चलते करीब सौ आम नागरिक और 71 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। हालांकि, इस रिपोर्ट में जगह के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है।
ये भी पढ़ें- सऊदी अरब में अत्याचार की शिकार कस्तूरी भारत लौटी
इससे पहले, सोमवार को अर्द्ध-सरकारी समाचार पत्र अल-रियाद ने भी ये लिखा था कि जल्द ही 52 लोगों को फांसी पर लटकाया जाएगा। हालांकि, फौरन ही इस खबर को वेबसाइट से हटा ली गई थी।
जिन लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई है उनमें कुछ अल-कायदा से भी जुड़े हुए हैं। सऊदी अरब में इस साल करीब 150 लोगों को अब तक फांसी दी जा चुकी है। जिनमें अधिकतर को सार्वजनिक जगहों पर सिर कलम किया गया जो कि पिछले 20 वर्षों में सबसे ज्यादा है। सऊदी साम्राज्य की तरफ से दर्जनों उन लोगों को फांसी की सजा दी गई जो सऊदी अरब के अंदर अल-कायदा का हिस्सा बनकर 2003-06 के बीच और उसके बाद फिर 2009 में वारदातों को अंजाम दिया।
ये भी पढ़ें- सऊदी अरब में महिला उम्मीदवारों को मिली ये चेतावनी, जानकर दंग रह जाएंगे आप