लंदन में मानव तस्करी पर विचार रखेंगे सत्यार्थी
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी अगले हफ्ते लंदन में आयोजित एक समारोह को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रिंस चार्ल्स द्वारा सहायता प्राप्त संस्था द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान वह मानव तस्करी के मुद्दे पर अपना भाषण देंगे।
लंदन। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी अगले हफ्ते लंदन में आयोजित एक समारोह को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रिंस चार्ल्स द्वारा सहायता प्राप्त संस्था द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान वह मानव तस्करी के मुद्दे पर अपना भाषण देंगे।
यह संबोधन 3 फरवरी को आयोजित ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट एनुअल डिनर के दौरान होगा। इस साल इस कार्यक्रम की थीम 'अनब्लॉकिंग पोटैंशियल इन साउथ एशिया' है। इस कार्यक्रम पर बाल अधिकार कार्यकर्ता सत्यार्थी ने कहा कि मैं ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट के मानव तस्करी विरोधी अभियान की प्रशंसा करता हूं।
मैंने पिछले कई दशकों से सभी तरह की दासता और बाल मजदूरी के खिलाफ विश्वव्यापी अभियान छेड़ रखा है। मेरा मानना है कि इससे गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए मजबूत कानून बनाने की जरूरत है। बाल तस्करी और दासता को खत्म करने के लिए दुनिया के सारे देशों को साथ आने की जरूरत है।
पढ़ें: क्राइम शो 'क्राइम पेट्रोल सतर्क' में दिखेंगे कैलाश सत्यार्थी