पांचवीं शादी करेंगे सलमान रुश्दी!
भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी ने अपनी पूर्व प्रेमिका मिशेल बैरिश के सामने शादी का प्रस्ताव रखा है। मशहूर कारोबारी क्रिस बैरिश की लंबे समय तक पत्नी रहीं मिशेल ने उनसे मार्च में रिश्ता खत्म कर लिया था। इसके बाद इस साल अगस्त से ही बैरिश अरबपति स्टीव टिश के साथ डेटिंग कर रही थीं। मगर पिछले हफ्ते दोनों में अलगाव हो गया।
न्यूयार्क। भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी ने अपनी पूर्व प्रेमिका मिशेल बैरिश के सामने शादी का प्रस्ताव रखा है। मशहूर कारोबारी क्रिस बैरिश की लंबे समय तक पत्नी रहीं मिशेल ने उनसे मार्च में रिश्ता खत्म कर लिया था। इसके बाद इस साल अगस्त से ही बैरिश अरबपति स्टीव टिश के साथ डेटिंग कर रही थीं। मगर पिछले हफ्ते दोनों में अलगाव हो गया।
मौके का फायदा उठाते हुए रुश्दी ने उनके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। वह इससेपहले चार शादी कर चुके हैं। टिश ने 'फॉरेस्ट गंप' नामक फिल्म भी बनाई है। ब्रिटिश अखबार 'डेली मेल' के मुताबिक सलमान का दिल फिर से बैरिश पर आ गया है।
उन्होंने बैरिश और टिश के अलगाव के 48 घंटों के भीतर ही अपनी पेशकश रख दी। उन्होंने अंगूठी तक बनवा ली है। अपनी बेटी के साथ फ्लोरिडा में रह रहीं बैरिश इस प्रस्ताव पर विचार कर रही हैं। वह क्रिस से आधिकारिक तौर पर अलग नहीं हुई हैं।
रुश्दी की पहली पत्नी क्लेरिसा लुआर्ड थीं। दोनों 1976 से 1987 तक साथ रहे। इसके बाद उन्होंने अमेरिकी उपन्यासकार मारिऑन विगिंस से 1988 में विवाह किया। विसिंग से उन्होंने 1993 में तलाक ले लिया। 1997 में एलिजाबेथ वेस्ट से विवाह के बंधन में बंधे और 2004 में अलग हो गए। 2004 में उन्होंने भारतीय मूल की मॉडल पद्मा लक्ष्मी से विवाह किया। 2007 में दोनों का अलगाव हो गया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर