हिलेरी क्लिंटन कैंपेन का कंप्यूटर रूस के जासूसों ने किया हैक
डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के कैंपेन का सिस्टम रूस के जासूसों ने हैक किया।
वाशिंगटन। अमेरिकी चुनाव में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन का कंप्यूटर सिस्टम रूस इंटेलिजेंंस सर्विस की तरफ से हैक किया गया। ये खुलासा अमेरिका के फेडरल लॉ इनफोर्समेंट अधिकारियों ने शुक्रवार को किया है।
हैकिंग की ये घटना डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के कंप्यूटर सिस्टम्स हैक करने की ख़बर सामने आने के करीब एक महीने के बाद आयी है। इस घटना के बाद क्लिंटन के चुनाव अभियान के अधिकारियों ने इस बात की आशंका जताई थी कि इसमें रूस का हाथ हो सकता है क्योंकि वह चुनाव नतीजों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है।
एनवाईटी न्यूज सर्विस के मुताबिक, एक बयान में क्लिंटन के चुनाव अभियान की तरफ से कहा गया कि हैकरों ने कार्यक्रमों का पूरा ब्यौरा हासिल किया है जिसे नेशनल कमेटी की तरफ से बनाया गया था और अभियान के लिए इस्तेमाल किया गया। लेकिन, इसमें कहा गया है कि ऐसा नहीं लगता है कि चुनावी अभियान के अपने इंटरनल कंप्यूटर सिस्टम्स हैक किये गए।
ये भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप का हिलेरी क्लिंटन पर पलटवार, कहा- राष्ट्रपति के लिए हैं अनफिट
डेमोक्रेट्स के लिए फंड इकट्ठा करनेवाली डेमोक्रेटिक कांग्रेस अभियान समिति ने भी शुक्रवार को कहा कि उनके सिस्टम्स को हैक कर लिया गया था। इसमें नेशनल कमेटी के जरूरी डेटाबेस और डेमोक्रेटिक पार्टी के कुछ बेहद संवेदनशील कम्यूनिकेशन, मतदाता और वित्तीय डेटा से संबंधित जानकारियां थी।
ये भी पढ़ें-ट्रंप ने फिर दिया विवादित बयान कहा, हैकिंग के लिए आगेे आए रूस