Move to Jagran APP

रूसी प्रधानमंत्री ने कहा, तो हो जाएगा विश्व युद्ध

रूस के प्रधानमंत्री दमित्री मेदवेदेव ने सीरिया में चल रहे संघर्ष पर कहा कि यह घटना विश्व युद्ध में बदल सकती है। उन्होंने कहा कि यदि सीरिया में अरब ताकतों की एंट्री होती है, तो यह युद्ध विश्व युद्ध में तब्दील हो सकता है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 12 Feb 2016 11:30 AM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2016 11:42 AM (IST)
रूसी प्रधानमंत्री ने कहा, तो हो जाएगा विश्व युद्ध

म्यूनिख। रूस के प्रधानमंत्री दमित्री मेदवेदेव ने सीरिया में चल रहे संघर्ष पर कहा कि यह घटना विश्व युद्ध में बदल सकती है। उन्होंने कहा कि यदि सीरिया में अरब ताकतों की एंट्री होती है, तो यह युद्ध विश्व युद्ध में तब्दील हो सकता है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि हमें संघर्षविराम पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। दमित्री से अरब देशों के उस प्रस्ताव के बारे में पूछा गया था, जिसमें उन्होंने अमेरिका के नेतृत्व में इस संघर्ष में शामिल होने के लिए रखा था। इस पर दमित्री ने कहा कि ऐसा हुआ, तो यह युद्ध स्थाई हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी और हमारे अरब सहयोगियों को इस बारे में गंभीरत से सोचना चाहिए। क्या वे स्थायी युद्ध चाहते हैं? क्या वे ऐसा सोचते हैं कि इस तरह के युद्ध को बहुत जल्दी जीत लेंगे? यह असंभव है। खास करके अरब में ऐसा मुमकिन नहीं है। यहां हर कोई हर किसी से लड़ रहा है। यहां सब कुछ बहुत जटिल है। यहां दशकों लग सकते हैं।

रूसी पीएम ने कहा कि सभी पक्षों को संवाद पर ध्यान देना चाहिए यदि ऐसा नहीं होता है तो हम नए विश्व युद्ध की तरफ बढ़ सकते हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने बताया कि सीरिया संकट पर बैठक कर रहीं विश्व शक्तियों ने हफ्ते भर के भीतर वहां जारी खूनी संघर्ष रोकने का लक्ष्य तय किया है।

पढ़ेंः रूस में हमले की साजिश, सात हिरासत में


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.