साइबेरिया में गिरा रूसी हेलीकॉप्टर, 10 की मौत
रूस का एक असैन्य हेलीकॉप्टर गुरुवार को पश्चिमी साइबेरिया के इगारका शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त एमआइ-8 हेलीकॉप्टर पर 25 लोग सवार थे। इनमें तीन चालक दल के सदस्य थे। मॉस्को से 2800 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व में इगारका स्थित है।
मॉस्को। रूस का एक असैन्य हेलीकॉप्टर गुरुवार को पश्चिमी साइबेरिया के इगारका शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त एमआइ-8 हेलीकॉप्टर पर 25 लोग सवार थे। इनमें तीन चालक दल के सदस्य थे। मॉस्को से 2800 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व में इगारका स्थित है।
अभियोजक कार्यालय ने बताया कि हेलीकॉप्टर वैंकोर स्थित एक तेल उत्पादन केंद्र के लिए उड़ान पर था। हेलीकॉप्टर में रूसी तेल कंपनी रोस्नेफ्ट के कर्मचारी भी मौजूद थे। रोस्नेफ्ट ने एक बयान में कहा है कि मरने वालों में कंपनी के कर्मचारी और चालक दल के तीनों सदस्य शामिल हैं। आपात मंत्रालय ने बताया कि हेलीकॉप्टर ने आपात लैंडिंग की थी। दुर्घटना की वजह का पता नहीं चल पाया है।