रूस ने तुर्की के ऊपर से शुरू की ऑब्जरवेशन फ्लाइट
रूस ने आज तुर्की के ऊपर से एक बार फिर ऑब्जरवेशन फ्लाइट शुरू की है। इसके तहत तुर्की के विशेषज्ञों के साथ एक An-30B विमान उड़ान भरेगा।
मास्को (आईएएनएस)। रूस ने आज से एक बार फिर से तुर्की से होते हुए एक प्रेक्षण उड़ान शुरू की है। ओपन स्काई ट्रीटी के तहत रूस 24 से 28 अक्टूबर रूस का An-30B विमान उड़ान भरेगा। गौरतलब है कि अंकारा ने फरवरी में ऑब्जरवेशन फ्लाइट रद कर दी थी। इस बात की जानकारी रूस के न्यूक्लियर रिस्क रिडक्शन सेंटर के एक्टिंग चीफ सरर्जी जबेलो ने रूस की न्यूज एजेंसी तास को दी है।
रूस द्वारा चलाई जाने वाली इस ऑब्जरवेशन फ्लाइट में तुर्की के विशेषज्ञ शामिल होंगे। इन सभी विशेषज्ञों के साथ यह विमान करीब 1900 किमी की दूरी तय करेगा। सिन्हुआ के मुताबिक इस दौरान विमान में तुर्की के इस्केसिर एयरबेस से तेल भी लिया जाएगा।
रूस का यह फैसला यूरोप से विश्वास बहाली के उपाय के तहत किया जा रहा है। आेपन स्काई ट्रीटी के तहत यूरोप के सभी 34 देशों में हथियार रहित विमान के उड़ान भरने को लेकर हुई थी। इसमें रूस भी शामिल है। इसके अलावा इसमें नाटो के देश भी शामिल हैं। इसपर 1992 में हस्ताक्षर किए गए थे और यह वर्ष 2002 में लागू हुई थी।