रॉयल बेबी को मिला दादी डायना का नाम
नन्ही परी यानि रॉयल बेबी अपनी दादी डायना के नाम से जानी जाएगी। उसका पूरा नाम चार्लोट एलिजाबेथ डायना होगा। केंसिग्टन पैलेस ने सोमवार को ट्विटर अकाउंट से यह जानकारी दी। प्रिंस विलियम और केट की बेटी की शाही पदवी प्रिंसेज चार्लोट ऑफ कैंब्रिज होगी। राजघराने ने यह नाम लोगों
लंदन। नन्ही परी यानि रॉयल बेबी अपनी दादी डायना के नाम से जानी जाएगी। उसका पूरा नाम चार्लोट एलिजाबेथ डायना होगा। केंसिग्टन पैलेस ने सोमवार को ट्विटर अकाउंट से यह जानकारी दी। प्रिंस विलियम और केट की बेटी की शाही पदवी प्रिंसेज चार्लोट ऑफ कैंब्रिज होगी। राजघराने ने यह नाम लोगों की राय और सट्टेबाजों की पसंद को देखते हुए रखा है। बड़े पैमाने पर लोग चाहते थे कि रायल बेबी के नाम को प्रिंस विलियम की मां दिवंगत डायना के साथ जोड़ा जाए।
बाजार बल्ले-बल्ले
नन्ही राजकुमारी ने जन्म के दो दिनों के भीतर ही बाजार बल्ले बल्ले हो गया। देशभर लोगों ने राजकुमारी को फॉलो करते हुए जबरदस्त खरीदारी की। जिससे देश के खजाने में आठ अरब रुपये की आय हुई। विशेषज्ञों के मुताबिक प्रिसेंज ऑफ कैंब्रिज जब 10 साल की होंगी, तब तक इस तरह से होने वाली आय से देश के खजाने में लगभग 96 अरब रुपये (एक अरब पाउंड )जमा हो चुके होंगे।
तब हुई थी 23 अरब की आय
गौरतलब है कि डचेस ऑफ कैंब्रिज के पहले बच्चे राजकुमार जॉर्ज ने 2013 में जन्म लिया था तो देश को 23 अरब रुपये (247 मिलियन पाउंड )की आय हुई थी। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं में फैशन के प्रति ज्यादा रुझान रहता है। ऐसे में नन्ही राजकुमारी देश को ज्यादा फायदा पहुंचाने वाली होगी। इतनी खरीदारी होने के चलते रॉयल बेबी दुनिया की सबसे ज्यादा फैशनेबल और मशहूर लड़कियों के क्लब में शामिल हो चुकी हैं।
पढ़ें: ब्रितानी शाही परिवार में आई नन्हीं परी, केट मिडलटन ने दिया बेटी को जन्म