तुर्की ने जानबूझकर गिराया रूसी लड़ाकू विमान, लगा सकते हैं आर्थिक प्रतिबंध: पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तुर्की के उस दावे को खारिज किया है जिसमें उसने कहा है कि वह नहीं जानता था कि गिराया गया लड़ाकू विमान रूस का है। पुतिन ने कहा कि रूस के विमान को दूर से ही आसानी से पहचाना जा सकता था। उन्होंने यहां
मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तुर्की के उस दावे को खारिज किया है जिसमें उसने कहा है कि वह नहीं जानता था कि गिराया गया लड़ाकू विमान रूस का है। पुतिन ने कहा कि रूस के विमान को दूर से ही आसानी से पहचाना जा सकता था। उन्होंने यहां तक कहा कि तुर्की रूस के लड़ाकू विमान को चेतावनी दे सकता था जो कि उसने नहीं किया। उन्होंने इस्लामिक स्टेट के खिलाफ लड़ाई में फ्रांस के समर्थन की भी अपील की।
रूसी विमान गिराये जाने के मामले में राष्ट्रपति पुतिन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। उन्होंने कहा कि तुर्की के बयान से उनका देश सहमत नहीं है, अगर तुर्की न्यायसंगत जवाब नहीं देगा तो उसके खिलाफ रूस आर्थिक प्रतिबंध लगाएगा। लेकिन तुर्की ने रुस के आरोपों को सिरे से नकार दिया और कहा कि भावनाओं में बहकर रुस बयानबाजी कर रहा है।
फाइटर प्लेन शूट आउट के बाद भी पीछे नहीं हटेगा रूस, जारी रहेगा सीरिया में IS के खिलाफ अभियान
दोनों देशों के बीच जुबानी जंग में रुस ने आरोप लगाया है कि तुर्की, सीरिया में विद्रोही गुट इस्लामिक स्टेट से तेल और गैस की खरीद कर रहा है,वहीं तुर्की राष्ट्रपति ताइप अर्दोगान ने उल्टे रूस पर ही इसलामिक स्टेेट को मदद करने का आरोप लगा डाला।
गौरतलब है कि तुर्की ने अपनी हवाई सीमा के अतिक्रमण के आरोप में रुस के जेट विमान को गिरा दिया था। तुर्की का दावा था कि रसियन जेट को बार बार चेतावनी दी गयी थी। लेकिन गिराए गए जेट विमान के एक पायलट ने कहा कि उनको किसी तरह की चेतावनी नहीं मिली थी वो सीरिया के एयरस्पेस में विमान उड़ा रहे थे।
माफी नहीं मांगेगा तुर्की, रूस ने तैनात की मिसाइलें
जेट विमान गिराए जाने के बाद नेटो सदस्यों में चिंता बढ़ गयी है कि दोनों देशों के बीच तनाव से इस्लामिक स्टेट के खिलाफ लड़ाई कमजोर न पड़ जाए। लेकिन रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि सीरिया में वो अमेरिका के साथ कुख्यात आतंकी संगठन आइएस के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे।
यह भी पढ़ें : भारतीय युवक जिसे आइएस ने बना दिया फिदायीन हमलावर