बुगती को शरण देने के मामले पर पाकिस्तान ने भारत को धमकाया
पाकिस्तान ने बुगती को शरण देने के मुद्दे पर भारत को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर भारत ने ऐसा किया तो भारत आधिकारिक तौर पर आतंकियों को शरण देने वाला देश बन जाएगा।
इस्लामाबाद, प्रेट्र।आतंकवाद को पोसने वाला पाकिस्तान बलूच नेता बरहमदाग बुगती को लेकर भारत को नसीहत दे रहा है। बुगती द्वारा भारत में राजनीतिक शरण मांगने पर भड़के पाक ने कहा कि ऐसा करके भारत आतंकवाद का आधिकारिक प्रायोजक बन जाएगा।
पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने ट्वीट किया, 'भारत का बुगती को शरण देना एक देश द्वारा आतंकवादी को शरण देने जैसा होगा।' बलूच रिपब्लिकन पार्टी के संस्थापक और प्रमुख बरहमदाग बलूचिस्तान के राष्ट्रवादी नेता नवाब अकबर बुगती के पोते हैं, जिनकी 2006 में पाकिस्तानी सेना ने हत्या कर दी थी।
पाकिस्तान सरकार भारत पर बुगती को पाकिस्तान से भागने में मदद का आरोप लगाती रही है। बुगती 2010 में अफगानिस्तान के रास्ते स्विट्जरलैंड चले गए थे। बीते रविवार को जेनेवा में पार्टी की बैठक में उन्होंने भारत में राजनीतिक शरण मांगने का फैसला किया था।
पढ़ें- बरहमदाग बुगती ने मांगी भारत में शरण, गृह मंत्रालय कर रहा विचार