भारत के साथ शांति चाहता है पाकिस्तान
पाकिस्तान भारत के साथ शांतिपूर्ण संबंध चाहता है लेकिन अगर भारत ने युद्ध थोपा तो उसका भी उचित जवाब दिया जाएगा। पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक दार ने यह टिप्पणी की है।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान भारत के साथ शांतिपूर्ण संबंध चाहता है, लेकिन अगर भारत ने युद्ध थोपा तो उसका भी उचित जवाब दिया जाएगा। पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक दार ने यह टिप्पणी की है।
दार अमेरिकी सांसदों और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों के सदस्यों के साथ रणनीतिक और आर्थिक मसलों पर चर्चा के लिए वाशिंगटन में थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह टिप्पणी की। दार ने कहा कि क्षेत्रीय विकास के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार गतिविधियों को बढ़ावा देने की जरूरत है। भारत पाकिस्तान के बीच एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अक्टूबर की शुरुआत से ही भारी गोलाबारी देखने को मिल रही है। पाकिस्तानी सेना के हमलों में जम्मू-कश्मीर के आठ लोगों के मारे जाने और 90 अन्य के घायल होने की खबर है। वहीं, पाकिस्तान का कहना है कि भारतीय सेना के हमले में उसके 12 नागरिक मारे गए हैं।
पढ़ें: बिलावल ने कश्मीर विवाद को संयुक्त राष्ट्र की नाकामी बताया