भारत के पास है 492 परमाणु बम बनाने की क्षमता: पाक थिंक टैंक
एक पाकिस्तानी शोध के अनुसार भारत के पास 356 से 492 परमाणु बम बनाने के लिए पर्याप्त सामग्री है।
इस्लामाबाद (पीटीआई)। एक पाकिस्तानी थिंक टैंक की रिसर्च में यह बात सामने निकलकर आई है कि भारत के पास 359 से 492 परमाणु बम बनाने के लिए पर्याप्त सामग्री और तकनीकी क्षमता मौजूद है।
इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रेटेजिक स्टडीज (आईएसएसआई), इस्लामाबाद द्वारा 'भारतीय असुरक्षित परमाणु कार्यक्रम' शीर्षक से प्रकाशित इस अध्ययन को अदीला आजम, अहमद खान, मोहम्मद अली और समीर खान जैसे चार परमाणु विद्वानों ने लिखा है।
पढ़ें- भारत 2032 तक 63,000 मेगावॉट परमाणु क्षमता बनाएगा
आईएसएसआई द्वारा एक बयान में कहा गया है, "इस गहन अध्ययन से यह खुलासा हुआ है कि भारत के पास 356 से 492 परमाणु बम बनाने के लिए पर्याप्त सामग्री और तकनीकी क्षमता है। यह पहले के उन अध्ययनों के उलट है जिनमें परमाणु बम बनाने की भारत की क्षमता को कमतर आंका गया था। इस शोध का उद्देश्य भारत के जटिल परमाणु कार्यक्रम के इतिहास, आकार, विस्तार और क्षमता को समझना था। इसे नई दिल्ली ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु एजेंसी सुरक्षा से बाहर रखा हुआ है।
पाक को भी देखनी चाहिए वीर इरादों को बयां करती इंडियन आर्मी की ये वायरल फोटोज
इस शोध में सबूत है कि विकसित दुनिया और परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) वाले देशों में ना होते हुए भी भारत के पास सबसे बड़े और पुराने असुरक्षित परमाणु कार्यक्रम मौजूद हैं। पाकिस्तान परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष अंसार परवेज ने कहा कि यह अध्ययन भारत के परमाणु हथियार बनाने की क्षमता पर नया प्रकाश डालता है।
पढ़ें- और ताकतवर होगी इंडियन नेवी, अकुला-2 सबमरीन पर रूस से समझौता