Move to Jagran APP

पाकिस्तान ने 29 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

पाकिस्तानी नौसेना सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) के प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय मछुआरों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए डॉक के पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है।

By Sachin BajpaiEdited By: Published: Thu, 27 Apr 2017 08:22 PM (IST)Updated: Thu, 27 Apr 2017 08:22 PM (IST)
पाकिस्तान ने 29 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार
पाकिस्तान ने 29 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

कराची, प्रेट्र । पाकिस्तान की नौसेना ने 29 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। पाकिस्तानी प्रशासन का आरोप है कि यह भारतीय मछुआरे पाकिस्तानी जल क्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे।

loksabha election banner

पाकिस्तानी नौसेना सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) के प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय मछुआरों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए डॉक के पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है। भारतीय मछुआरों को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पाकिस्तानी नौसेना सुरक्षा बल का कहना है कि भारतीय मछुआरों को अरब सागर में पाकिस्तान के तटीय इलाके में अवैध रूप से मछली पकड़ते हुए गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने भी पीएमएसए ने दो बार में कुल 185 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.