सीजफायर उल्लंघन पर पाक की सीनाजोरी, भारत के राजनायिक को भेजा समन
पाकिस्तानी नागरिकों को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है जो वास्तव में दुखद है।
इस्लामाबाद, पीटीआई। पाकिस्तान लगातार सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है ऊपर से सीनाजोरी भी दिखा रहा है। पाकिस्तान ने भारतीय राजनायिक को सीजफायर उल्लंघन के आरोप में समन भेजा है। आरोप है कि भारतीय सैनिकों की तरफ से हुई गोलीबारी में पाकिस्तान का एक नागरिक मारा गया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि भारतीय सेना ने निकियाल सेक्टर में कल गोलीबारी की जिसमें 22 साल के एक नौजवान की मृत्यु हो गई। जबकि 4 अन्य नागरिक घायल हुए हैं। इस मामले को लेकर भारतीय राजनायिक एस रघुराम को समन भेजा गया है।
बयान में आगे कहा गया है कि पाकिस्तानी नागरिकों को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है जो वास्तव में दुखद है। इसके साथ ही ये भी कहा कि ये हरकत मानवीय गरिमा, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार और मानवीय कानूनों के विपरीत है।
बयान में भारत से कहा गया है कि साल 2003 के सीजफायर उल्लंघन व्यवस्था का सम्मान करना चाहिए। इसके साथ ही इस घटना के साथ साथ संघर्ष विराम की अन्य घटनाओं की जांच की जानी चाहिए। यही नहीं पाकिस्तान ने भारतीय सेना को युद्ध विराम का सम्मान करने का निर्देश भी दिया है।
यह भी पढ़ें: भारत से खफा चीन ने अातंकवाद पर किया पाक के रुख का समर्थन