Move to Jagran APP

मिस्र में मिला 10 लाख ममी वाला कब्रिस्तान

मिस्र में पुरातत्वविदों ने एक प्राचीन कब्रिस्तान का पता लगाया है, जिसमें दस लाख से ज्यादा ममी हैं। इस कब्रिस्तान से एक बच्चे के डेढ़ हजार साल पुराने अवशेष को बाहर निकाला गया है। ब्रिंघम यंग यूनिवर्सिटी के पुरातत्वविद पिछले करीब 30 साल से फग अल-गमस नाम के इस कब्रिस्तान

By anand rajEdited By: Published: Thu, 18 Dec 2014 10:02 AM (IST)Updated: Thu, 18 Dec 2014 10:24 AM (IST)
मिस्र में मिला 10 लाख ममी वाला कब्रिस्तान

न्यूयॉर्क। मिस्र में पुरातत्वविदों ने एक प्राचीन कब्रिस्तान का पता लगाया है, जिसमें दस लाख से ज्यादा ममी हैं। इस कब्रिस्तान से एक बच्चे के डेढ़ हजार साल पुराने अवशेष को बाहर निकाला गया है। ब्रिंघम यंग यूनिवर्सिटी के पुरातत्वविद पिछले करीब 30 साल से फग अल-गमस नाम के इस कब्रिस्तान की खुदाई कर रहे थे। इस कब्रिस्तान के पास एक पिरामिड है। यहां ज्यादातर ममी उस जमाने की है, जब मिस्र में पहली सदी से लेकर सातवीं सदी तक रोमन या बाइजेंटाइन साम्राज्य का शासन था।

loksabha election banner

ब्रिंघम यंग यूनिवर्सिटी के प्राचीन लेख विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर और परियोजना निदेशक केरी महलेस्टाइन ने कहा कि हम इस बात को लेकर निश्चिंत हैं कि इस कब्रिस्तान में 10 लाख से ज्यादा लोगों को दफनाया गया था। यह काफी बड़ा और सघन है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इस कब्रिस्तान में दफनाए गए लोग अक्सर बिना कब्र के साजो समान और बगैर ताबूत के ही दफना दिए गए। उन्होंने कहा कि मृतकों के आंतरिक अंगों को शायद ही कभी हटाया गया। लाइव साइंस के अनुसार ममीफाइड बच्चे को दूसरे बहुत सारी ममी के साथ दफनाया गया था।

पढ़ेंः खुद-ब-खुद घूम रही है ममी

पढ़ेंः दुनिया के सबसे उम्रदराज मगरमच्छ का मनाया जन्मदिन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.