कटुता खत्म करने 19 को भारत आएंगे ओली
भारत के साथ संबंधों में आई कटुता को खत्म करने के लिए नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली 19 फरवरी को छह दिनों की भारत यात्रा पर जाएंगे। कैबिनेट ने आखिरकार पीएम के भारत दौरे को मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री बनने के बाद ओली की यह पहली विदेश यात्रा है।
काठमांडू: भारत के साथ संबंधों में आई कटुता को खत्म करने के लिए नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली 19 फरवरी को छह दिनों की भारत यात्रा पर जाएंगे। कैबिनेट ने आखिरकार पीएम के भारत दौरे को मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री बनने के बाद ओली की यह पहली विदेश यात्रा है।
नए संविधान में मधेशियों को उचित प्रतिनिधित्व देने के मसले पर भारत की नाराजगी से दोनों देशों के बीच संबंध पिछले कुछ महीनों में बेहद खराब हो गए हैं।
ओली की यात्रा से दोनों देशों के संबंधों में सुधार आने की संभावना है। वार्ता का एजेंडा तय करने के लिए ओली इन दिनों पूर्व प्रधानमंत्रियों के अलावा नेपाल के अन्य शीर्ष नेताओं से बातचीत कर रहे हैं।
यात्रा के दौरान भारत से मिलने वाले एक बिलियन डॉलर की सहायता राशि और कर्ज के इस्तेमाल पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा अन्य साझा परियोजनाओं पर भी विचार विमर्श होने की संभावना है।