ओबामा ने 17 लोगों को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों से नवाजा
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मंगलवार को 17 लोगों को देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान प्रदान किया। इन लोगों में मनोरंजन जगत से बारबरा बयाइसेंड और स्टीवन स्पाइलबर्ग, बेसबॉल खिलाड़ी विली मायस और यागी बेरा के अलावा राजनीति, विचारक और सरकार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोग भी शामिल
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मंगलवार को 17 लोगों को देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान प्रदान किया। इन लोगों में मनोरंजन जगत से बारबरा बयाइसेंड और स्टीवन स्पाइलबर्ग, बेसबॉल खिलाड़ी विली मायस और यागी बेरा के अलावा राजनीति, विचारक और सरकार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोग भी शामिल रहे।
राष्ट्रपति ओबामा ने फिल्मकार स्पिलबर्ग, ऑस्कर विजेता गायक स्ट्रीयाइसेंड, संगीतकार ग्लोरिया और एमिलियो इंटीफन, गायक जेम्स टेलर, म्यूजिक कंपोजर स्टीफन सोंधेम और वॉयलन वादक इतज्हाक पर्लमेन को प्रेसिडेंसियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया।
खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले माया को भी सम्मानित किया गया। माया मेजर लीग बेसबॉल टीम में शामिल होने वाले पहले अफ्रीकी मूल के पहले अमेरिकी खिलाड़ी हैं।
इस दौरान लोकतंत्र समर्थक राजनेताओं को भी सम्मानित किया गया। साथ ही सरकारी अधिकारियों में सेन बारबरा को सम्मानित किया गया जिन्होंने मार्यालेंड अपनी 44 साल की सेवा में महिलाओं को समान वेतन और स्वास्थ सुविधाओं की वकालत की।
राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि आज हम कुछ ऐसे असाधारण खोजकर्ताओं, कलाकरों और नेताओं के साथ खुशियां मना रहे हैं जिन्होंने अमेरिका को एक राष्ट्र के रूप में मजबूत करने में सहयोग दिया है।
पढ़ें- विमान मार गिराये जाने पर भड़के पुतिन, ओबामा ने दी तुर्की की पैरवी