ओबामा ने दी दिवाली की शुभकामना
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दिवाली और नए साल की शुभकामना दी हैं। ओबामा पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने वर्ष 2009 में पहली बार ह्वाइट हाउस में दिवाली मनाई थी।
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दिवाली और नए साल की शुभकामना दी हैं।
ओबामा पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने वर्ष 2009 में पहली बार ह्वाइट हाउस में दिवाली मनाई थी। ओबामा ने वीडियो संदेश में कहा कि 'मुझे 2009 में ह्वाइट हाउस में पहली बार दिवाली मनाने का गर्व है। तब से हम इस त्योहार को पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं। 2010 में भारत यात्रा के दौरान मेरी पत्नी मिशेल ने मुंबई में दिवाली मनाई थी। इसे हम कभी नहीं भूलेंगे।'
राष्ट्रपति ने वीडियो संदेश में कहा, 'मैं यहां अमेरिका और पूरी दुनिया में प्रकाश के पर्व दिवाली मनाने वाले सभी लोगों को शुभकामना देना चाहता हूं। हिंदुओं, जैन, सिखों और बौद्ध के लिए दीया जलाना यह याद दिलाता है कि अंधेरे से आखिरकार प्रकाश ही जीतता है। दिवाली यह भी याद दिलाती है कि हम सभी को दूसरों की सेवा में समर्पित होकर विजय का हिस्सा बनना चाहिए।'