Move to Jagran APP

स्केच की मदद से कीजिए ऑनलाइन शॉपिंग

टचस्क्रीन पर मनचाही चीजों का स्केच बनाते ही वह उत्पाद कंप्यूटर स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगा।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2016 07:47 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2016 09:02 PM (IST)
स्केच की मदद से कीजिए ऑनलाइन शॉपिंग

लंदन, प्रेट्र। ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए अच्छी खबर है। शोधकर्ताओं ने ऐसा कंप्यूटर प्रोग्राम विकसित किया है, जिससे टचस्क्रीन पर मनचाही चीजों का स्केच बनाते ही वह उत्पाद कंप्यूटर स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगा। इसके लिए शब्दों के जरिये उस वस्तु का विवरण देने की जरूरत नहीं होगी।

loksabha election banner

शोधकर्ताओं ने बताया कि नए तरीके से स्क्रीन पर लगभग शत-प्रतिशत सही उत्पाद के विकल्प सामने आएंगे। स्केच हाथ से बनाए जा सकेंगे। पूरी तरह सही नहीं होने की स्थिति में भी कंप्यूटर प्रोग्राम सही वस्तु दिखाने में सक्षम है। इसकी तकरीबन 30 हजार स्केच की तुलना करने की क्षमता है। लंदन के क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी के यी झे सांग के मुताबिक सबसे महत्वपूर्ण बात है कि इसके लिए कलाकार होने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने इसे शब्द आधारित सिस्टम से ज्यादा कारगर बताया है। यह अपने तरह का पहला प्रोग्राम है। मालूम हो कि भारत समेत दुनिया भर में ऑनलाइन शॉपिंग का चलन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में यह तकनीक उपभोक्ताओं के लिए मददगार साबित हो सकता है।

पढ़ेंः अब आतंकवादी नहीं कर सकेंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.