Move to Jagran APP

भारत में पढ़े हैं नाइजीरिया के नए राष्ट्रपति

नाइजीरिया के नए राष्ट्रपति 72 वर्षीय मुहम्मदु बुहारी का भारत से करीबी नाता रहा है। वे इंडियन डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज के स्नातक हैं। तमिलनाडु के वेलिंगटन में स्थित इस कॉलेज से उन्होंने 1973 में पढ़ाई पूरी की थी।

By Sachin BajpaiEdited By: Published: Wed, 01 Apr 2015 07:29 PM (IST)Updated: Thu, 02 Apr 2015 09:07 AM (IST)
भारत में पढ़े हैं नाइजीरिया के नए राष्ट्रपति

अबुजा। नाइजीरिया के नए राष्ट्रपति 72 वर्षीय मुहम्मदु बुहारी का भारत से करीबी नाता रहा है। वे इंडियन डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज के स्नातक हैं। तमिलनाडु के वेलिंगटन में स्थित इस कॉलेज से उन्होंने 1973 में पढ़ाई पूरी की थी। वेलिंगटन कोयंबतूर से करीब 80 किमी दूर है।

loksabha election banner

पहली बार

विपक्षी दल ऑन प्रोग्रेसिव कांग्रेस के उम्मीदवार रहे पूर्व सैन्य तानाशाह बुहारी के निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा बुधवार को कर दी गई। यह पहली बार है जब नाइजीरिया में राष्ट्रपति चुनाव में किसी विपक्षी उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। इससे पहले तीन बार चुनावों में हार का मुंह देख चुके बुहारी ने मौजूदा राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन को करीब 25 लाख मतों से हराया है।

23वीं संतान

बुहारी का जन्म 17 दिसंबर 1942 को हुआ था। वे अपने माता-पिता की 23वीं संतान थे। जब वे महज चार साल के थे तो उनके सिर से पिता का साया उठ गया। वे 1961 में नाइजीरिया की सेना में भर्ती हुए थे। उल्लेखनीय है कि नाइजीरिया कट्टरपंथी संगठन बोको हराम की चुनौतियों का सामना कर रहा है। माना जा रहा है कि बोको हराम को हराने में बुहारी ज्यादा सक्षम हैं।

जोनाथन ने मानी हार

गुडलक जोनाथन ने हार स्वीकार करते हुए कहा है कि उन्होंने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव का अपना वादा पूरा किया है। जोनाथन की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी दशकों की सैन्य तानाशाही के 1999 में खत्म होने के बाद से ही सत्ता में थी। 2011 में चुनाव जीतने से एक साल पहले जोनाथन देश के अंतरिम नेता चुने गए थे।

किसको कितने वोट

मुहम्मदु बुहारी 15,424,921

गुडलक जोनाथन 12,853,162

पढ़ें : मतदान से रोकने को बोको हराम के आतंकियों ने रेता 41 का गला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.