नाइजीरिया में बगावत करने वाले 54 सैनिकों को मौत की सजा
नाइजीरिया की एक सैन्य अदालत ने बगावत करने वाले 54 सैनिकों को मौत की सजा सुनाई है। इन्होंने बोको हराम आतंकवादियों से लड़ने से इन्कार कर दिया था।
अबुजा। नाइजीरिया की एक सैन्य अदालत ने बगावत करने वाले 54 सैनिकों को मौत की सजा सुनाई है। इन्होंने बोको हराम आतंकवादियों से लड़ने से इन्कार कर दिया था।
फैसला आने के बाद एक जानेमाने मानवाधिकार वकील फेमी फेलन ने बताया, 'उन्होंने 54 को मौत की सजा दी और पांच को बरी कर दिया।' इस मामले की सुनवाई 15 अक्टूबर को शुरू हुई थी और इसका फैसला पिछले दरवाजे से आया है।
हालांकि इस फैसले पर सैन्य अधिकारियों की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, ये सैनिक बोको हराम से प्रभावित बोर्नो प्रांत में तैनात थे। इन्होंने कथित तौर पर अपने कमांडरों के उस आदेश को मानने से इन्कार कर दिया था जिसमें एक कस्बे से आतंकवादियों को निकालने के लिए अभियान शुरू करने को कहा गया था। उल्लेखनीय है कि पूर्वोत्तर नाइजीरिया में बोको हराम के लड़ाकों का आतंक है।
पढ़ें: नाइजीरिया में बोको हराम ने की दर्जनों लोगाें की हत्या