बोको हराम के कब्जे से छुड़ाए गए 30 बंधक महिलाएं व बच्चे
नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच वहां की सेना ने बोको हराम के चंगुल से 21 बच्चों और सात महिलाओं सहित 30 बंधकों को मुक्त कराया है।
अबुजा। नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच वहां की सेना ने बोको हराम के चंगुल से 21 बच्चों और सात महिलाओं सहित 30 बंधकों को मुक्त कराया है।
इस बारे में सेना के अधिकारियों ने बताया कि कल बोरनो राज्य के दिकवा शहर में बोको हराम के खिलाफ बंधकों को मुक्त कराने का अभियान चलाया गया। सेना के प्रवक्ता सनी उस्मान ने बताया कि बोको हराम का दिकवा और उसके आस पास के क्षेत्रों से सफाया करने की मुहिम के तहत शुरू किए गए अभियान ऑपरेशन ‘लाफिया डोले’ के तहत नाइजीरियाई सेना ने मंगलवार को आतंकवादियों के चंगुल से 30 लोगों को मुक्त कराया।
उन्होंने कहा कि इनमें 21 बच्चे और एक छह महीने के शिशु के अलावा सात महिलाएं शामिल थीं। दिकवा बोरनो राज्य की राजधानी मैदुगुरी के पूर्व 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि इससे पहले दक्षिणी बोरनो राज्य के एक गांव में सेना के साथ संघर्ष में 11 बोको हराम आतंकवादी मारे गए थे।