Move to Jagran APP

नाइजीरिया ने भारतीय उच्चायुक्त को बुलाकर जताई नाराजगी

एनिकानोलइये ने कहा कि भारत में नाइजीरियाई छात्रों पर हमले में कई गंभीर रूप से घायल हो गए।

By Manish NegiEdited By: Published: Thu, 30 Mar 2017 07:04 PM (IST)Updated: Thu, 30 Mar 2017 07:24 PM (IST)
नाइजीरिया ने भारतीय उच्चायुक्त को बुलाकर जताई नाराजगी
नाइजीरिया ने भारतीय उच्चायुक्त को बुलाकर जताई नाराजगी

अबुजा, आइएएनएस। नाइजीरिया ने भारतीय उच्चायुक्त को समन कर उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में अपने छात्रों पर हमले को लेकर नाराजगी जताई है। जबकि अफ्रीकी यूनियन (एयू) ने भी नाइजीरियाई छात्रों और केन्याई महिला पर हमलों को लेकर चिंता जताई है।

loksabha election banner

नाइजीरिया के विदेश मंत्रालय के स्थायी सचिव सोला एनिकानोलइये ने बुधवार को नाइजीरिया में भारतीय उच्चायुक्त नागभूषण रेड्डी को अपनी सरकार की चिंताओं से अवगत कराया। एनिकानोलइये ने ट्वीट कर कहा कि रेड्डी ने इस मामले में भारत सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

एनिकानोलइये ने कहा कि भारत में नाइजीरियाई छात्रों पर हमले में कई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने कहा कि दोनों देश अच्छे मित्र हैं। ऐसे मामलों को लेकर दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित नहीं होने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना पहली बार नहीं हुई है। पहले भी नाइजीरियाइयों पर हमले हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय उच्चायुक्त से भारत सरकार की तरफ से इस मामले में प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया गया।

इस बीच अफ्रीकी देशों के संगठन एयू ने हमलों की निंदा की और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की भारत सरकार के आश्वासन का स्वागत किया।

ग्रेटर नोएडा में जारी उपद्रव के बीच ऑटो से उतार कर नाइजीरियन छात्रा की धुनाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.