Move to Jagran APP

अमेरिका में पुलिसकर्मी को मारी गोली, संदिग्ध गिरफ्तार

अमेरिका में पुलिस की ओर से अत्यधिक बल प्रयोग के खिलाफ विरोध के बीच न्यूयॉर्क सिटी के एक पुलिस अधिकारी को गोली मारने की घटना सामने आई है। पुलिसकर्मी के सिर में गोली मारी गई। उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया

By Sudhir JhaEdited By: Published: Sun, 03 May 2015 05:23 PM (IST)Updated: Sun, 03 May 2015 05:44 PM (IST)
अमेरिका में पुलिसकर्मी को मारी गोली, संदिग्ध गिरफ्तार

न्यूयॉर्क। अमेरिका में पुलिस की ओर से अत्यधिक बल प्रयोग के खिलाफ विरोध के बीच न्यूयॉर्क सिटी के एक पुलिस अधिकारी को गोली मारने की घटना सामने आई है। पुलिसकर्मी के सिर में गोली मारी गई। उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

loksabha election banner

घटना स्थानीय समय के अनुसार शनिवार शाम सवा छह बजे हुई। घायल पुलिसकर्मी की पहचान ब्रायन मूर (25) के तौर पर की गई है। मूर को गोली लगने के तकरीबन चार घंटे बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। न्यूयॉर्क के पुलिस आयुक्त विलियम ब्रैटन ने बताया कि मूर और एक अन्य पर गोली चलाने वाले ब्लैकवेल को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।

आपराधिक पृष्ठभूमि वाला ब्लैकवेल हाल में सात साल की सजा काटकर पैरोल पर बाहर आया था। उसने पुलिसकर्मियों पर गोली उस समय चलाई जब वे उससे पूछताछ कर रहे थे। न्यूयॉर्क के मेयर बिल ब्लेसियो के मुताबिक यह घटना उस खतरे के प्रति चेतावनी है जिससे हमारे पुलिसकर्मी हर रोज जूझते हैं।

पढ़ेंः पुलिसकर्मी ने थाना इंचार्ज को गोली मार की आत्महत्या


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.