Move to Jagran APP

रूस में मिला बस के आकार वाले समुद्री सरीसृप का जीवाश्म

प्लाइओसोरस कितने बड़े होते थे, इसका अंदाजा सिर्फ इसके सिर से ही लगाया जा सकता है। इसका सिर दो मीटर तक लंबा होता था

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Fri, 26 May 2017 07:54 PM (IST)Updated: Fri, 26 May 2017 07:54 PM (IST)
रूस में मिला बस के आकार वाले समुद्री सरीसृप का जीवाश्म
रूस में मिला बस के आकार वाले समुद्री सरीसृप का जीवाश्म

लंदन, प्रेट्र। वैज्ञानिकों ने बस के आकार वाले समुद्री सरीसृप की एक नई प्रजाति की पहचान की है। इस प्रजाति के सरीसृप जुरासिक युग के अंतिम दौर यानी 13 करोड़ साल पहले तक पाए जाते थे। इसका जीवाश्म रूस में मिला है।

loksabha election banner

प्लाइओसोरस कितने बड़े होते थे, इसका अंदाजा सिर्फ इसके सिर से ही लगाया जा सकता है। इसका सिर दो मीटर तक लंबा होता था और इसके बड़े दांत और बेहद मजबूत जबड़ा इसे डायनासोर युग के दौरान समुद्र का सबसे हिंसक सरीसृप बनाता था। इनका संबंध प्लेसिओसार मरीन रेप्टाइल्स समूह से था।

यह भी पढ़ें: अमेरिकी अपीलीय कोर्ट में जज बने भारतीय मूल के अमूल थापर

जर्नल करेंट बायोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, इस समूह के सरीसृप काफी विविधतापूर्ण होते थे। इनके चार पंख और शरीर का असामान्य आकार दूसरे रीढ़ वाले समुद्री सरीसृपों में नहीं दिखाई देते थे। इनका अगला हिस्सा काफी कठोर होता था। इस प्रजाति के सरीसृप का जीवाश्म साल 2002 में रूस में वोल्गा नदी के तट पर पाया गया था। इसकी खोपड़ी डेढ़ मीटर लंबी पाई गई है। इससे संकेत मिलता है कि यह सरीसृप काफी विशाल था।

यह भी पढ़ें: चीनी सरकार ने ही दी थी दलाई लामा की उपाधि 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.