Move to Jagran APP

NASA ने किया पृथ्वी के समान सात नए ग्रहों का पता लगाने का दावा

विज्ञान पत्रिका नेचर ने प्रमुख शोधकर्ता माइकल गिलॉन के हवाले से बताया कि ये ग्रह ट्रेपिस्ट-1 नामक ड्वार्फ स्टार का चक्कर काटते हैं।

By Manish NegiEdited By: Published: Thu, 23 Feb 2017 01:36 AM (IST)Updated: Thu, 23 Feb 2017 11:59 AM (IST)
NASA ने किया पृथ्वी के समान सात नए ग्रहों का पता लगाने का दावा
NASA ने किया पृथ्वी के समान सात नए ग्रहों का पता लगाने का दावा

ह्यूस्टन, प्रेट्र। पृथ्वी के आकार जैसे सात नए ग्रहों की खोज की गई है। इनमें पानी और जीवन की संभावना जताई गई है। ये ग्रह 39 प्रकाश वर्ष की दूरी पर एक तारे की परिक्रमा करते हैं।

loksabha election banner

विज्ञान पत्रिका नेचर ने प्रमुख शोधकर्ता माइकल गिलॉन के हवाले से बताया कि ये ग्रह ट्रेपिस्ट-1 नामक ड्वार्फ स्टार का चक्कर काटते हैं। यह तारा बृहस्पति से थोड़ा बड़ा है। इसकी रोशनी पृथ्वी के सूर्य से 2,000 गुनी कम है। खगोल विज्ञानियों ने पहले भी अन्य सात सौरमंडल का पता लगाया है लेकिन पहली बार पृथ्वी के आकार के इतने ग्रहों का पता चला है। शोधकर्ताओं को इन ग्रहों में से एक की दो बार झलक दिखी। फिर बाद में नासा के स्पिट्जर स्पेस टेलीस्कोप से तारे को देखा गया।

जानिए...कहां से शुरू हुआ था भारत के रॉकेट सपनों का अरमान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.