Move to Jagran APP

पति के जन्मदिन पर महिला ने ली दो बेटियों की जान, पुलिस ने मार गिराया

अमेरिका के टेक्सास में एक महिला ने मामूली कहासुनी को लेकर अपनी दो बेटियों की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में खुद भी पुलिस की गोली की शिकार हो गई।

By Manish NegiEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2016 11:58 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2016 06:35 AM (IST)
पति के जन्मदिन पर महिला ने ली दो बेटियों की जान, पुलिस ने मार गिराया

ह्यूस्टन, (पीटीआई)। अमेरिकी प्रांत टेक्सास के ह्यूस्टन शहर में एक मां ने अपनी दो बेटियों को गोलियों से उड़ा दिया। बाद में खुद भी पुलिस की गोली की शिकार हो गई।

loksabha election banner

फोर्ट बेंड काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार घटना ह्यूस्टन के वेस्टाइमर लेक्स इलाके की है। क्रिस्टी शीट्स (42) ने शुक्रवार को पारिवारिक झगड़े के बाद बेटियों टेलर (22) और मैडिसन शीट्स (17) की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दिन उसके पति जेसन का जन्मदिवस था। पड़ोसियों के अनुसार दंपती के बीच कहासुनी हुई, जिसने हिंसक रूप ले लिया। वे झगड़ते हुए सड़क पर निकल आए।

शेरिफ ट्राय नेल्स ने कहा, 'मां ने बच्चों को क्यों मारा यह अभी साफ नहीं हो सका है। लगता है घटना पारिवारिक विवाद का नतीजा थी। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचते उससे पहले ही दो लड़कियों को गोली लग चुकी थी। अधिकारियों ने देखा कि क्रिस्टी अपनी एक बेटी पर फिर से गोली चलाने वाली थी। रोकने के प्रयास में वह भी पुलिस की गोली से मारी गई।' जेसन और क्रिस्टी अलग-अलग रहते थे और कुछ दिन पूर्व ही फिर साथ रहना शुरू किया था। महिला बंदूक संस्कृति की प्रबल समर्थक थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेलर, मैडिसन और जेसन दौड़ते हुए घर से भागे थे। दोनों बेटियां पहले से ही घायल थीं। टेलर ने सड़क पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शी ने देखा कि क्रिस्टी हाथ में बंदूक लिए बाहर निकली थी। वह बंदूक में गोली लोड करने के लिए दोबारा घर गई और बाहर आकर मैडिसन को पीछे से गोली मार दी।

गवर्नर की पत्नी कर रही हैं रेस्तरां में नौकरी, जानिए क्या है कारण


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.