Move to Jagran APP

चीन में बाढ़ का कहर, ढाई लाख लोगों पर असर

चीन का हुबेई प्रांत बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। करीब ढ़ाई लाख लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

By Lalit RaiEdited By: Published: Mon, 25 Jul 2016 12:47 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jul 2016 04:48 AM (IST)
चीन में  बाढ़ का कहर, ढाई लाख लोगों पर असर

बीजिंग, प्रेट्र। चीन में भारी बारिश और बाढ़ के कारण 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई या वे लापता हैं। मध्य हुबेई प्रांत में अब भी करीब ढाई लाख लोग बाढ़ में फंसे हैं। हुबेई में अब तक 114 लोगों की मौत हो चुकी है और 111 लोग लापता हैं। वहीं, हेनान प्रांत के अनयांग सिटी में 18 लोगों की मौत की खबर है, जबकि नौ लापता हैं।

loksabha election banner

हेनान में पिछले सप्ताह हुई भारी बारिश से आई बाढ़ के कारण यातायात, बिजली और दूरसंचार सेवाएं बाधित हुई हैं। अनयांग सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका है। यहां करीब 192,700 लोगों को घर छोड़ना पड़ा है और 54,600 हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई है। 35,000 से अधिक मकान ढह गए हैं।

महानंदा के जलस्तर में छह सेमी का उछाल, हालात और बिगड़े

सड़क से कट चुके आठ गांवों के लोगों के लिए पानी की बोतलें, खाना, रजाई और टेंट सहित राहत सामग्रियां हेलीकॉप्टर से गिराईं जा रही हैं। तीन लाख से अधिक लोग राहत प्रयासों में लगे हुए हैं। गत 18 से 20 जुलाई के बीच हुई भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से 6.8 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.