भूमध्य सागर से एक ही दिन में 2000 से ज्यादा प्रवासियों को बचाया गया
रॉयटर्स के लिए काम करने वाले फोटोग्राफर डैरिन जैमिट लूपी कहते हैं, 'मैं 19 साल से प्रवासियों से जुड़ी खबरों को कवर कर रहा हूं, लेकिन जैसा आज अनुभव किया वैसा कभी नहीं लगा।'
लीबिया, रायटर्स। भूमध्य सागर से एक ही दिन में कई बचाव अभियानों के तहत 2000 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है, जबकि एक व्यक्ति मृत पाया गया। घटना शुक्रवार की है, यह सभी प्रवासी यूरोप पहुंचने की कोशिश में थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इटैलियन कोस्ट गार्ड के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोस्ट गार्ड व प्राइवेट जहाजों ने एक ही दिन में 19 बचाव अभियान चलाए और 2074 लोगों प्रवासियों को 16 रबड़ की डोंगियों व तीन छोटी लकड़ी की नावों से सुरक्षित बचा लिया। इन बचाव अभियानों के दौरान एक किशोर का शव रबड़ की डोंगी से निकाला गया।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के लिए काम करने वाले फोटोग्राफर डैरिन जैमिट लूपी कहते हैं, 'मैं 19 साल से प्रवासियों से जुड़ी खबरों को कवर कर रहा हूं, लेकिन जैसा आज अनुभव किया वैसा कभी नहीं लगा।'
प्रवासियों के लिए एक अंतरराष्ट्रीय संगठन के अनुसार इस साल अब तक करीब 32000 प्रवासी समुद्र के रास्ते यूरोप आ चुके हैं। यही नहीं 650 से ज्यादा की इस कोशिश में या तो मौत हो चुकी है या वे अब भी लापता हैं।
यह भी पढ़ें: भूमध्य सागर में बड़ा हादसा, लीबिया के तट पर मिले 74 प्रवासियों के शव
यह भी पढ़ें: 4000 से ज्यादा शरणार्थियों की जान ले चुका है भूमध्य सागर