Move to Jagran APP

सिडनी में भी चला मोदी मैजिक, पीएम बोले-कभी नहीं भूलूंगा यह दिन

ब्रिस्बेन के बाद सिडनी में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला। न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वायर की तर्ज पर सोमवार को यहां अलफॉन्स एरिना में आयोजित कार्यक्रम में मोदी के साथ सेल्फी और उनका ऑटोग्राफ लेने के लिए भारतीय समुदाय के बीच होड़ लगी रही। मोदी

By Rajesh NiranjanEdited By: Published: Mon, 17 Nov 2014 12:14 AM (IST)Updated: Tue, 18 Nov 2014 07:57 AM (IST)
सिडनी में भी चला मोदी मैजिक, पीएम बोले-कभी नहीं भूलूंगा यह दिन

सिडनी। ब्रिस्बेन के बाद सिडनी में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला। न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वायर की तर्ज पर सोमवार को यहां अलफॉन्स एरिना में आयोजित कार्यक्रम में मोदी के साथ सेल्फी और उनका ऑटोग्राफ लेने के लिए भारतीय समुदाय के बीच होड़ लगी रही। मोदी ने भी अपने संबोधन से लोगों का दिल जीत लिया। नौजवानों को देश की ताकत बताते हुए उन्होंने कहा, हमारा देश ऊर्जा से भरा है। भारत मां की 250 करोड़ भुजाएं हैं। इसमें भी 200 करोड़ भुजाएं 35 साल से कम उम्र की हैं। इसलिए सारी दुनिया भारत की ओर उम्मीदों से देख रही है। नौजवानों के दम पर भारत मजबूत शक्ति बनेगा।

loksabha election banner

अलफॉन्स एरिना में अपने स्वागत से अभिभूत मोदी ने कहा, सिडनी का यह नजारा हिंदुस्तान को आंदोलित कर रहा है। मैं यह दिन कभी नहीं भूलूंगा। लेकिन, मैं इस स्वागत, सम्मान और उत्साह का हकदार नहीं। भारत के सवा सौ करोड़ देशवासी इस सम्मान के हकदार हैं।

लोकतंत्र हमारी धरोहर

मैं देश की आजादी के बाद पैदा हुआ पहला पीएम हूं। लोकतंत्र की ऊंचाइयों ने मुझे यहां तक पहुंचाया है। ऑस्ट्रेलिया और इंडिया क्रिकेट के बिना नहीं जी सकते। क्रिकेट ने हमें जोड़ा है। दोनों ही देशों में लोकतंत्र मजबूत है। लोकतंत्र हमारी धरोहर है।

आर्थिक विकास से जुड़ें गरीब

भारत में कई लोगों के पास बिजली नहीं है। पीने का शुद्ध पानी तक नहीं है। शौचालय की व्यवस्था नहीं है। आर्थिक विकास से गरीब जुड़ें। हर गरीब को फायदा हो। मैं चाहता हूं कि हर गरीब का बैंक में खाता खुले। हमने आर्थिक विकास के लिए जन-धन योजना शुरू की। इसके तहत 10 हफ्ते में सात करोड़ खाते खुले और 5000 करोड़ रुपये जमा हुए।

बेहतर बनानी होगी छवि

मैंने बहुत बड़ा संकल्प लिया है। 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान शुरू किया गया। देश का पीएम शौचालय बनाने में लगा है। स्वच्छता अभियान से गरीबों की सेवा होती है। विदेश में हम गंदगी करते हैं क्या? खुले में शौचालय जाना शर्मिंदगी की बात है। देशवासी तय करें तो छवि बेहतर होगी। हमारे सोचने के तरीके में गड़बड़ी है। सफाई का काम कठिन, लेकिन इज्जत वाला है। गांधी को साफ-सुथरा हिंदुस्तान दें।

भारत में करें निवेश

रोजगार के लिए हमने मेक इन इंडिया अभियान चलाया। इस अभियान के लिए नीतियों में बदलाव किया। हमारी सारी नीतियों के केंद्र में नौजवान को रोजगार देना है। इसके लिए हमें दुनिया से निवेश की जरूरत है। भारतीय रेलवे में विदेशी निवेश हो। रेलवे में 100 फीसद विदेशी निवेश हो। रेलवे में ना रफ्तार बढ़ी, ना जगह। रेलवे में अपार संभावनाएं हैं। हमारे यहां आकर निवेश करें।

अच्छे शिक्षकों की जरूरत

हमें मानव संसाधन विकास पर भी ध्यान देना होगा। दुनिया को अच्छे शिक्षकों की जरूरत है। अच्छे शिक्षक देकर दुनिया को अपना बना सकते हैं। स्किल वर्कफोर्स के लिए तैयारी जरूरी है। सामथ्र्यवान नागरिक तैयार करना होगा।

बदलनी होगी व्यवस्था

पहले की सरकारों को कानून बनाने में मजा आता था। मुझे कानून खत्म करने में आनंद आता है। क्वालिटी ऑफ लाइफ देखना मेरा काम है। व्यवस्था ने लोगों के मन में निराशा पैदा की है। ऐसी व्यवस्था को बदला जा सकता है। देश के नागरिकों के सामर्थ्य पर मुझे भरोसा है। सरकारों के भरोसे देश नहीं चल सकता। देश देशवासियों से बनता है।

ऑस्ट्रेलिया वालों को वीजा ऑन अराइवल

मैंने अमेरिका में जो कहा, वह किया। पीआइओ कार्ड वालों को आजीवन वीजा। 8-9 जनवरी को अहमदाबाद में प्रवासी भारतीय दिवस है। मैं भरोसा देता हूं कि अब ऑस्ट्रेलिया वालों को वीजा ऑन अराइवल सुविधा मिलेगी। फरवरी तक सिडनी में कल्चरल सेंटर भी बनेगा।

नमो उवाच

''स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि भारत माता की पूजा करनी चाहिए, देशवासी सिर्फ भारत माता की पूजा करें।''

''भारत के पीएम को ऑस्ट्रेलिया आने में 28 साल लग गए। अब 28 साल इंतजार नहीं करना पड़ेगा।''

''मुझे छोटे-छोटे काम करने हैं। छोटे-छोटे लोगों के लिए काम करना है। उन्हें बड़ा बनाना है।''

''आप जैसा चाहोगे, वैसा ही हिंदुस्तान मैं बनाऊंगा। मैं आपके सपनों का भारत बनाना चाहता हूं।''

''हमारा संकल्प होना चाहिए, जिएंगे तो देश के लिए, जूझेंगे तो देश के लिए।''

पढ़ें : विदेशों में रखा काला धन सुरक्षा के लिए खतरा

पढ़ें : काले धन पर भारत की चिंता को जी-20 ने भी माना : मोदी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.