Move to Jagran APP

मोदी ने बांसुरी बजाई और कृष्ण कथा सुनाई

अपनी जापान यात्रा के तीसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां के एक प्राथमिक स्कूल का दौरा किया और छात्रों के साथ घुलमिल गए। उन्हें भगवान कृष्ण की कथा भी सुनाई। दरअसल मोदी यह जानना चाहते थे कि जापानी श्ि

By Edited By: Published: Mon, 01 Sep 2014 04:35 PM (IST)Updated: Mon, 01 Sep 2014 04:48 PM (IST)
मोदी ने बांसुरी बजाई और कृष्ण कथा सुनाई

टोक्यो। जापान यात्रा के तीसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां के एक प्राथमिक स्कूल का दौरा किया। छात्रों को भगवान कृष्ण की कथा भी सुनाई।

loksabha election banner

दरअसल, मोदी यह जानना चाहते थे कि जापानी शिक्षा प्रणाली किस तरह कार्य करती है। उन्हें तैमेइ प्राथमिक स्कूल ले जाया गया। वह एक संगीत कक्षा में गए, जहां सात-आठ साल के आयु समूह के बच्चे उनके लिए एक गीत गा रहे थे। मोदी ने कुछ बच्चों को बांसुरी बजाते हुए पाया। उन्होंने छात्रों को भगवान कृष्ण की कथा सुनाई। मोदी ने कहा, 'भारत की पौराणिक कथाओं में भगवान कृष्ण बांसुरी बजाते थे। इसका उपयोग गायों को आकर्षित करने के लिए करते थे।' इसके बाद उन्होंने बच्चों के लिए बांसुरी बजाई। हालांकि हाईप्रोफाइल दौरे के चलते भारी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद तैमेइ प्राथमिक स्कूल सामान्य रूप से चला। कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं हुआ।

पढ़ें : एलिमेंट्री स्कूल में मोदी ने बच्चों संग गुजारा वक्त, बजाई बांसुरी

पढ़ें : भारत-जापान मिलकर तय करेंगे 21वीं सदी की दशा और दिशा: मोदी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.