आइडेंटिकल ट्रिपलेट्स : 20 करोड़ में से होता है ऐसा एक मामला
लिवरपूल के गेटएकर की रहने वाली मां बेकी-जो एलेन को 9वें सप्ताह का गर्भ था। जब उसे पता चला कि उसकी कोख में ट्रिपलेट्स पल रहे हैं।
लंदन। दस महीने की उम्र के रोमन, रोक्को और रोहान पूरी तरह से आइडेंटिकल है। आइडेंटिकल ट्रिपलेट्स का मामला 20 करोड़ में से एक होता है। लिवरपूल के गेटएकर की रहने वाली मां बेकी-जो एलेन को 9वें सप्ताह का गर्भ था जब उसे पता चला कि उसे ट्रिपलेट्स होने वाले हैं। लेकिन जन्म के बाद डीएनए टेस्टिंग में पता चला कि वे आइडेंटिकल है।
बेकी के मुताबिक मैनें बिलकुल नहीं सोचा था कि ये आइडेंटिकल होंगे क्योंकि मुझे अपनी प्रेगनेंसी के दौरान ऐसा कुछ नहीं बताया गया था। लेकिन इनके जन्म के बाद जब लोगों ने यह पूछना शुरू किया कि तीनों एक जैसे दिखते हैं तो मैंने डीएनए टेस्ट के लिए सैम्पल भेजे और इसमें यह साफ बता दिया कि वे आइडेंटिकल हैं।
बेकी को जब 31 सप्ताह का गर्भ था जब इनका जन्म हुआ। बेकी को पहले तीन सप्ताह आईसीयू में भी रहना पड़ा था। बेकी के मुताबिक ' जहां रोक्को 2.26 किलोग्राम का हुआ, वहीं रोमन और रोहान क्रमश: 2.72 और 4.5 किलोग्राम का था। '
बेकी की पांच साल की एक बेटी भी है। स्वाभाविक रूप से कंसीव ये आइडेंटिकल ट्रिपलेट्स 20 करोड़ में एक मामला है। हालांकि बेकी को उन्हें पहचानने में दिक्कत नहीं होती। वे कहती हैं उनकी पर्सनैलिटीज अलग-अलग हैं।
रोहन बहुत चिल्लाता है, वहीं रोक्को सामान्य रूप से शांत रहता है। लेकिन उसे खाने-पीने का बहुत शौक है। रोमन आमतौर पर शिकायत करता रहता है कि वह चीजें शेयर नहीं करेगा। इन ट्रिपलेट्स को सप्ताह भर में 130 नैपी और बेबी वाइप्स के चार पैकेट लग जाते हैं।
आइडेंटिकल ट्रिपलेट्स तब कंसीव हो जाते हैं जब अंडों का दो बार विभाजन होता है। बिना फर्टिलिटी के ऐसा मामला 20 करोड़ में से एक होता है।
गोरिल्ला के बाड़े में गिरा बच्चा, वीडियो देखकर कांप जाएगी रुह