इस युवती को अपनी जिंदगी का हर दिन याद है, दुनिया में ऐसे केवल 60 लोग
ऑस्ट्रेलिया की इस युवती को अपने जन्म से अब तक सब कुछ याद है।
ब्रिसबेन, एजेंसी। क्या आपको पता है आपके पहले जन्मदिन पर क्या हुआ था? नहीं। कोई बात नहीं ऐसा सामान्यत: सभी के साथ होता है कि जन्म से लेकर चार साल तक की घटनाओं के बारे में किसी को कुछ भी याद नहीं रहता। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की इस युवती को अपने जन्म से अब तक सब कुछ याद है।
उसे याद है कि जब वह 12 दिन की थी, तब उसे पिता गोद में लेकर गए और कार की ड्राइविंग सीट पर लेटाकर फोटो लिया। हां, उसे यह नहीं पता कि उसके ऊपर स्टीयरिंग व्हील क्यों था। पहले जन्मदिन पर उसे मां ने साटन की चमकीली ड्रेस पहनाकर तैयार किया। फिर बताया था कि आज उसका स्पेशल दिन है। बहुत से लोग आए थे, लेकिन वह रो रही थी। लोग उसे देखने आ रहे थे। उस दिन माता--पिता ने उसे मिनी माउस प्लश खिलौना दिया था। उसका चेहरा उसे डरा रहा था, लेकिन यह बताने के लिए उसके पास शब्द नहीं थे। जब भी उसे उसके पास लाया जाता, वह उसे अपने से दूर कर देती।
ब्रिसबेन की रेबेका शॉरोक अब 27 साल की है, लेकिन उसे जन्म से लेकर अब तक जिंदगी का हर दिन याद है। ऐसा असल में हाइली सुपीरियर ऑटोबायोग्राफिकल मेमोरी ([एचएसएएम)] के चलते होता है। यह एक प्रकार की स्थिति है जो व्यक्ति को कुछ भी नहीं भूलने देती है। माना जाता है कि दुनिया में इस तरह के 60 से 80 लोग हैं। हैरी पॉटर का पूरा कलेक्शन याद रेबेका को यह भी याद है कि जब वह अठारह महीने की थी, तो उसे कैसे सपने आते थे। उसके पास मौजूद हैरी पॉटर की किताबों का पूरे कलेक्शन उसे पूरी तरह याद है। अपने ब्लॉग में वह उसका जिक्र भी करती है। अब वह अपने यादों और अनुभवों को एक किताब का रूप दे रही है। वह कहती है मेरी जिंदगी किसी पहेली की तरह है।
यह भी पढ़े: रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स की रिपोर्ट, सबसे खतरनाक दौर में प्रेस की आजादी