Move to Jagran APP

इतिहास के सबसे खतरनाक मोड़ पर मानवता

मानव समुदाय भयानक पर्यावरण संबंधी चुनौतियों से जूझ रहा है। इनमें जलवायु परिवर्तन, खाद्य उत्पादन, जनसंख्या में बेलगाम वृद्धि, अन्य प्रजातियों की तबाही, महामारी और समुद्र का

By Abhishek Pratap SinghEdited By: Published: Sun, 04 Dec 2016 06:40 PM (IST)Updated: Sun, 04 Dec 2016 06:56 PM (IST)
इतिहास के सबसे खतरनाक मोड़ पर मानवता

लंदन, प्रेट्र : ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग ने मानव अस्तित्व के खतरे को लेकर चेतावनी दी है। उनके मुताबिक मानव समुदाय इतिहास के सबसे खतरनाक समय का सामना कर रहा है। जल्द ही पर्यावरण और तकनीकी चुनौतियों से निपटने का तरीका ईजाद नहीं किया गया तो परिस्थितियां बदतर हो जाएंगी।

loksabha election banner

कैंब्रिज विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हॉकिंग ने कहा कि पृथ्वी का अस्तित्व खतरे में है। दुनिया जबरदस्त पर्यावरण और तकनीकी समस्याओं से दो-चार हो रहा है। ऐसे में मानवता को बचाने के लिए एकजुट होकर काम करने की जरूरत है।

हॉकिंग ने कहा, 'मानव समुदाय भयानक पर्यावरण संबंधी चुनौतियों से जूझ रहा है। इनमें जलवायु परिवर्तन, खाद्य उत्पादन, जनसंख्या में बेलगाम वृद्धि, अन्य प्रजातियों की तबाही, महामारी और समुद्र का अम्लीकरण प्रमुख हैं। इन सब खतरों के साथ मानवता अपने विकास क्रम में सबसे खतरनाक परिस्थितियों का सामना कर रहा है। हमारे पास पृथ्वी को बर्बाद करने वाली तकनीक है, लेकिन इससे बचने की तकनीक विकसित नहीं की जा सकी है। कुछ सौ वर्षो में तारों के बीच मानव बस्तियां बसा ली जाएंगी, लेकिन वर्तमान में मानव के लिए एकमात्र पृथ्वी ही है।' हॉकिंग ने ब्रिटिश समाचारपत्र 'द गॉर्जियन' में एक लेख के जरिये आगाह किया है।

विख्यात भौतिक विज्ञानी ने अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की जीत और ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से निकलने के फैसले पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि लोगों में यह सोच घर कर गई है कि नेता उन्हें अकेला छोड़ रहे हैं। अमेरिका और ब्रिटेन में हाल के राजनीतिक परिवर्तन जनता के इसी गुस्से का इजहार है।

पढ़ें- अमेरिका में रेव पार्टी के दौरान लगी आग, 9 लोगों की मौत, 25 लापता

पढ़ें- इंडोनेशिया : 13 लोगों को ले जा रहा विमान लापता, सर्च ऑपरेशन जारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.