Move to Jagran APP

दुनिया के सबसे उम्रदराज शख्स को पिछले 24 साल से है मौत का इंतजार

दुनिया का एक ऐसा शख्‍स है जो पिछले 24 साल से अपनी मौत का इंतजार कर रहा है।

By Monika minalEdited By: Published: Sun, 28 Aug 2016 12:36 PM (IST)Updated: Sun, 28 Aug 2016 02:10 PM (IST)
दुनिया के सबसे उम्रदराज शख्स को पिछले 24 साल से है मौत का इंतजार

जकार्ता। कोई ऐसा इंसान नहीं है जो जीवन की सच्चाई 'मौत' के चंगुल से बच जाए फिर भी लोग इससे बचने की पूरी कोशिश करते हैं पर दुनिया में एक ऐसा शख्स है जो पिछले 24 सालों से अपनी मौत का इंतजार कर रहा है। हैरानी की बात यह कि उसने 24 साल पहले अपने लिए कब्र की जगह भी चुन ली थी पर अभी भी मौत उसे छूने नहीं आयी है। उसका कहना है कि उसने अपनी जिंदगी जी ली, अब वह अपनी मौत चाहता है।

loksabha election banner

122 वर्ष की उम्र से ही मौत का इंतजार कर रहे इंडोनेशिया के एम्बाह गोथो अब 145 वर्ष के हो चुके हैं। इस इंडोनेशियाई नागरिक का कहना है कि वे दुनिया के सबसे बुजुर्ग इंसान हैं जिनकी उम्र 145 वर्ष है अब वे मरने के लिए तैयार हैं। इंडोनेशियाई अधिकारियों के अनुसार एम्बाह गोथे का जन्म 31 दिसंबर 1870 में हुआ था।

इंडोनेशियाई रिकार्ड ऑफिस में एम्बाह के जन्मतिथि की पुष्टि की गयी। एम्बाह के बच्चों की मौत हो चुकी है और अब वह अपने पोते- परपोतों के साथ जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उनके 10 भाइयों की भी पहले ही मौत हो चुकी है। उनकी चार शादियां हुई थीं। आखिरी पत्नी की मौत 1988 में हुई थी।

120 साल के बाबा ने बताया लंबी जिंदगी का रहस्य, ये करें और ये न करें...

एम्बाह के पोते, सूर्यांतो ने बताया कि 122 साल की उम्र से ही वे अपनी मौत का इंतजार कर रहे हैं और अब उनकी एक यही चाहत है कि बस उनकी मौत हो जाए। 24 साल पहले 1992 में ही उनके लिए कब्र की जगह का चुनाव कर लिया गया था। उस वक्त उनके परिवार ने उनके बच्चों के कब्र के पास ही कब्र का चुनाव किया था। डेली मेल के अनुसार, उनके 10 भाई बहनों और चार बीवीयों में से एकमात्र वही जीवित हैं पर अब वे अपनी मृत्यु चाहते हैं।

फ्रांस की 122 वर्षीय जेनी कालमेंट को दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के तौर पर जाना जाता था। लेकिन इंडोनेशिया के एम्बाह गोथो ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। नाइजीरिया के जेम्स 171 साल और इथियोपिया के 163 साल के दाकाबो एब्बा भी सबसे उम्र दराज लोगों में शामिल हैं। लेकिन इनकी पुष्टि नहीं की गयी है।

चीन में पैदा हुई सबसे बूढ़ी बच्ची

इन दिनों एम्बाह अधिकतर रेडियो सुनते हैं क्योंकि उनके देखने की ताकत काफी कमजोर हो गयी है इसलिए वे टीवी नहीं देख सकते हैं। पिछले तीन माह से उन्हें चम्मच से खाना दिया जा रहा है। जब उनसे लंबे उम्र का रहस्य पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘इसकी रेसिपी धैर्य है।‘


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.