बकिंघम पैलेस की सुरक्षा में बड़ी सेंध, दो गिरफ्तार
लंदन। ब्रिटेन के शाही महल बकिंघम पैलेस में घुसपैठ और चोरी की घटना के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कई दशकों में इस भवन की सुरक्षा में चूक का यह सबसे गंभीर मामला है। ब्रिटेन के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि महल में यह दुखद घटना सोमवार की रात घटी। इसमें कम से कम एक व्यक्ति दीवार पर
लंदन। ब्रिटेन के शाही महल बकिंघम पैलेस में घुसपैठ और चोरी की घटना के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कई दशकों में इस भवन की सुरक्षा में चूक का यह सबसे गंभीर मामला है।
ब्रिटेन के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि महल में यह दुखद घटना सोमवार की रात घटी। इसमें कम से कम एक व्यक्ति दीवार पर चढ़ गया और पैर से ठोकर मारकर एक दरवाजे को खोलकर उच्च सुरक्षा वाले महल के अंदर दाखिल हो गया। वह व्यक्ति सुरक्षा के कम से कम तीन स्तरों को भेदने में कामयाब रहा। इसे वर्ष 1982 के बाद सुरक्षा में चूक का सबसे बड़ा मामला माना जा रहा है। तब महारानी के शयन कक्ष में माइकल फगन नाम का एक व्यक्ति घुस गया था।
पुलिस के अनुसार महल में घुसे व्यक्ति को उस इलाके में पाया गया जो दिन में जनता के लिए खुला रहता है। दूसरे व्यक्ति को महल के बाहर से चोरी की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दोनों को जमानत पर छोड़ दिया गया है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर