दो सूर्य वाले ग्रहों पर भी संभव है जीवन
अमेरिका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इस संबंध में अध्ययन किया। शोधकर्ताओं ने बताया, 'हमें नासा के केपलर दूरबीन जैसी तकनीकों का शुक्रगुजार होना चाहिए।
वाशिंगटन, प्रेट्र : दो सूर्य वाले ग्रहों को लेकर नई उम्मीद सामने आई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि धरती के आकार के ऐसे ग्रह जो अपने दोनों सूर्य से उचित दूरी पर हों, वहां जीवन की संभावना हो सकती है।
दो सूर्य वाले जीवन योग्य ग्रह की कल्पना हॉलीवुड फिल्म 'स्टार वार्स' में की गई है। इस ग्रह को फिल्म में टैटूइन नाम दिया गया है। अमेरिका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इस संबंध में अध्ययन किया। शोधकर्ताओं ने बताया, 'हमें नासा के केपलर दूरबीन जैसी तकनीकों का शुक्रगुजार होना चाहिए। इनकी मदद से हम जान पाए हैं कि दो तारों वाली व्यवस्था भी ग्रहों को संभाल सकती है।
यद्यपि अब तक दो सूर्य वाले जितने ग्रह खोजे गए हैं, वे बहुत विशाल आकार वाले और गैसीय हैं।' शोधकर्ताओं ने कहा कि यदि ग्रह दोनों तारों से सही दूरी पर हो और रेतीला न हो तो जीवन योग्य हो सकता है। अगर ऐसे ग्रह पर पानी हो तो यह पानी लंबे समय तक बना रह सकता है और ग्रह पर जीवन भी संभव हो सकता है।
यह भी पढ़ें: धरती जैसे ग्रह पर पहली बार मिला वायुमंडल
यह भी पढ़ें: कई देशों के वैज्ञानिक मिलकर करेंगे अदृश्य ग्रह की तलाश