Move to Jagran APP

किरण बेदी की बहन को अमेरिका में अवार्ड

वॉशिंगटन। भारतीय अमेरिकी महिला अटार्नी अनु पेशावारिया को घरेलू हिंसा खत्म करने की दिशा में उनके योगदान के लिए 'टेक एक्शन अगेंस्ट डोमेस्टिक वायलेंस अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है। अनु भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी की बहन हैं। वॉशिंगटन की किंग काउंटी में घरेलू हिंसा खत्म करने की दिशा में हर साल किसी समूह या

By Murari sharanEdited By: Published: Sat, 25 Oct 2014 05:00 PM (IST)Updated: Sat, 25 Oct 2014 05:02 PM (IST)
किरण बेदी की बहन को अमेरिका में अवार्ड

वॉशिंगटन। भारतीय अमेरिकी महिला अटार्नी अनु पेशावारिया को घरेलू हिंसा खत्म करने की दिशा में उनके योगदान के लिए 'टेक एक्शन अगेंस्ट डोमेस्टिक वायलेंस अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है।

loksabha election banner

अनु भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी की बहन हैं। वॉशिंगटन की किंग काउंटी में घरेलू हिंसा खत्म करने की दिशा में हर साल किसी समूह या व्यक्ति को यह पुरस्कार दिया जाता है। अनु को समुदाय में घरेलू हिंसा खत्म करने की उनकी कोशिशों के लिए यह सम्मान दिया गया।

उन्होंने भारत और अन्य देशों में महिला सशक्ति करण, बाल और घरेलू प्रताड़ना, दहेज मौत, तलाक संबंधी सैकड़ों कानूनी मामलों में पैरवी की है। अनु वॉशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास में कानून सलाहकार भी रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.