Move to Jagran APP

जापानी मंत्रिमंडल ने दी राजा के पदत्याग विधेयक को मंजूरी

चीफ कैबिनेट सेक्रेट्री योशिहिदे सुगा ने कहा कि अब इसे संसद से मंजूरी दिलाई जाएगी। कानून बनने के तीन साल के भीतर राजा को पद त्यागना होगा।

By Sachin BajpaiEdited By: Published: Fri, 19 May 2017 07:44 PM (IST)Updated: Fri, 19 May 2017 07:44 PM (IST)
जापानी मंत्रिमंडल ने दी राजा के पदत्याग विधेयक को मंजूरी
जापानी मंत्रिमंडल ने दी राजा के पदत्याग विधेयक को मंजूरी

टोक्यो, एएफपी : जापान सरकार ने अपने राजा अकिहितो को पद छोड़ने की अनुमति देने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री शिंजो एबी मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को विधेयक मंजूर कर लिया। दो सदी में जापान में पहली बार किसी सम्राट ने पद त्यागने की इच्छा जताई है। चीफ कैबिनेट सेक्रेट्री योशिहिदे सुगा ने कहा कि अब इसे संसद से मंजूरी दिलाई जाएगी। कानून बनने के तीन साल के भीतर राजा को पद त्यागना होगा।

prime article banner

इससे पहले आई खबरों में बताया गया था कि 83 वर्षीय अकिहितो दिसंबर 2018 में पद छोड़ सकते हैं। युवराज नारुहितो एक जनवरी 2019 को जापान के सम्राट बन सकते हैं। पिछले वर्ष जुलाई में सम्राट के पद छोड़ने की इच्छा सामने आने के बाद जनता चकित रह गई थी। अगस्त में सम्राट ने सार्वजनिक रूप से अपनी उम्र और गिरते स्वास्थ का उल्लेख किया था। इसे बड़े बेटे को मुकुट सौंपने की उनकी इच्छा के रूप में देखा गया। लेकिन जापानी कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। यही कारण है राजा की इच्छा पूरी करने के लिए विधेयक लाया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK