जापान में 57 बंदरों में मिले 'आक्रामक जीन', चिड़ियाघर ने हत्या की
बताया गया कि यहां मौजूद बंदरों में से एक तिहाई 'रेसस मकाक के क्रॉसब्रिड थे' जिन्हें जापान में आक्रामक बंदरों का दर्जा मिला हुआ है।
टोक्यो, एजेंसी। जापान के एक चिड़ियाघर ने 57 बंदरों में 'आक्रामक जीन' पाए जाने पर उन्हें घातक इंजेक्शन देकर मौत के घाट उतार दिया। अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी टोक्यो के फुतुसू शहर में टाकागोयामा नेचर चिड़ियाघर में 'स्नो मंकी' प्रजाति के बंदरों को मारा गया।
बताया गया कि यहां मौजूद बंदरों में से एक तिहाई 'रेसस मकाक के क्रॉसब्रिड थे' जिन्हें जापान में आक्रामक बंदरों का दर्जा मिला हुआ है। चिड़ियाघर ने इनकी डीएनए जांच के आधार पर इनमें आक्रामक जीन पाए। स्थानीय अधिकारी ने बताया कि जापान के कानूनों के तहत ऐसे बंदरों को रखना और परिवहन करना प्रतिबंधित है और कानून के तहत ही उन्हें मारने की अनुमति भी दी गई है।
चिड़ियाघर के संचालक ने एक बौद्घ मंदिर के पास बंदरों के लिए श्रद्घांजलि समारोह भी रखा। चिबा क्षेत्र के एक अधिकारी ने कहा कि पर्यावरण को बचाए रखने के लिए यह जरूरी कदम था। हालांकि जानवरों की सुरक्षा के लिए काम करने वाले कई कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध भी किया।
यह भी पढ़ें: जापान-अमेरिका संबंध को मजबूती देंगे ट्रंप