युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि से कोरिया और चीन नाराज
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी ने युद्ध स्मारक यासुकुनी के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह स्मारक द्वितीय विश्व युद्ध में मारे गए जापानी सैनिकों की याद में बनाया गया है। चीन और दक्षिण कोरिया इस स्मारक को जापान के औपनिवेशिक इतिहास की निशानी मानकर इस पर कड़ा विरोध जता रहे हैं।
टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी ने युद्ध स्मारक यासुकुनी के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह स्मारक द्वितीय विश्व युद्ध में मारे गए जापानी सैनिकों की याद में बनाया गया है। चीन और दक्षिण कोरिया इस स्मारक को जापान के औपनिवेशिक इतिहास की निशानी मानकर इस पर कड़ा विरोध जता रहे हैं।
जापानी नेता के इस कदम के बाद क्षेत्र में पहले से व्याप्त तनाव और बढ़ गया। शनिवार को चीन की एक नौसेना अदालत ने जापान की जहाज बनाने वाली कंपनी मित्सुई ओएसके लाइन्स की एक नाव को जब्त कर लिया। इसके बाद जापान ने चीन को चेतावनी देते हुए कहा कि इसका सीधा प्रभाव दोनों देशों के कारोबारी संबंधों पर पड़ेगा।
एबी ने पिछले साल दिसंबर में टोक्यो स्थित इस युद्ध स्मारक की व्यक्तिगत रूप से यात्रा की थी जिसका चीन और दक्षिण कोरिया ने काफी विरोध दर्ज कराया था। इस बार एबी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की बुधवार से शुरू हो रही जापान की तीन दिवसीय यात्रा से पूर्व श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रवादी विचारों के कट्टर नेता माने जाने वाले शिंजो एबी दिसंबर 2012 के चुनावों में भारी बहुमत से प्रधानमंत्री चुने गए थे। वह बार-बार चीन समेत पड़ोसी देशों को कड़ा संदेश देते रहते हैं।