Move to Jagran APP

भूकंप के बाद जापान आपदा मंत्री का इस्तीफा

मसाहिरो इमामुरा ने प्रधानमंत्री शिंजो आबे को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। टोक्यो में आए भूकंप के चलते सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही थी।

By Suchi SinhaEdited By: Published: Wed, 26 Apr 2017 01:20 PM (IST)Updated: Wed, 26 Apr 2017 02:39 PM (IST)
भूकंप के बाद जापान आपदा मंत्री का इस्तीफा
भूकंप के बाद जापान आपदा मंत्री का इस्तीफा

टोक्यो(आइएएनएस)। जापान के आपदा पुनर्निर्माण मंत्री मसाहिरो इमामुरा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि यह एक 'अच्छी बात' थी कि 2011 के भूकंप और सुनामी में टोक्यो की तुलना में उत्तर-पूर्वी क्षेत्र को ज्यादा नुकसान पहुंचा था।

loksabha election banner

इमामुरा ने प्रधानमंत्री शिंजो आबे को अपना इस्तीफा देने के बाद कहा कि मैं पूर्वोत्तर जापान के लोगों के लिए बेहद दुखी हूं। अाबे ने इमामुरा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। आपदा-हिट टोक्यो क्षेत्र के पुनर्निर्माण के लिए नए मंत्री के रूप में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के विधायक मासायोशी योशिनो को नियुक्त किया है।

योशिनो फुकुशिमा प्रान्त के निचले सदन के सदस्य हैं और इससे पहले बतौर वरिष्ठ पर्यावरण मंत्री के रूप में भी काम कर चुके हैं। बता दें  टोक्यो में आए भूकंप में सैकड़ो लोग मारे गए थे और चीजों का भी काफी नुकसान हुआ। इस आपदा के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग मंत्री की जमकर आलोचना कर रहे थे और विपक्ष उनके इस्तीफे की मांग कर रहा था, जिसे देखते हुए इमामुरा ने यह कदम उठाया। 

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने कोरियाई समुद्र में भेजी परमाणु पनडुब्बी, पढ़ें क्या है इसकी खासियत?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.