बगदाद में बम विस्फोट, 22 मरे
इराक की राजधानी बगदाद में कार बम विस्फोट में 22 लोगों की मौत हो गई और 45 से अधिक घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार एक आत्मघाती हमलावर ने शिया बहुल जिले काधमिया के चेकप्वाइंट पर खुद को उड़ा लिया। जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' के अनुसार इराक में हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। यह
बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद में कार बम विस्फोट में 22 लोगों की मौत हो गई और 45 से अधिक घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार एक आत्मघाती हमलावर ने शिया बहुल जिले काधमिया के चेकप्वाइंट पर खुद को उड़ा लिया। जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' के अनुसार इराक में हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। यह हमला भी इस साल के सबसे भीषण हमलों में से एक है। शिया-सुन्नी क्षेत्रों में होने वाले हमलों में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मारे जा रहे हैं।
इस हमले से पहले मंगलवार को ही इराकी सुरक्षा बलों ने पूरे इराक में सुन्नी आतंकी समूहों से संघर्षो में 117 विद्रोहियों को मार गिराया था। सरकारी सुरक्षा बल कुछ इलाकों को विद्रोहियों के कब्जे से छुड़ाने का प्रयास कर रहे हैं।
इराक के लिए संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन और मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक इराक में इस साल के पहले छह महीनों में आतंकी हमलों और ¨हसा लगभग 5,576 लोग मारे गए हैं और 11,666 अन्य घायल हुए हैं।