इंडोनेशिया का अनोखा रेस्टोरेंट जहां, टॉयलेट की सीट में सूप पीते हैं लोग
दरअसल इंडोनेशिया के जावा आईलैंड में जंबन कैफे नाम से एक नया रेस्टोरेंट खुला है जोकि टॉयलेट की थीम पर बना है। इंडोनेशिया में जंबन का मतलब संडास होता है।
नई दिल्ली। खाना खाते समय अगर कोई टॉयलेट का नाम भी ले ले तो मन खराब हो जाता है और खाने का दिल नहीं करता है। मगर इंडोनेशिया में ऐसा नहीं है, लोग टॉयलेट की सीट में खाना खाते हैं और वो भी पैसे देकर। अब आपका भी मन खराब हो रहा होगा ये सोचकर कि कोई संडास में खाना कैसे खा सकता है? लेकिन ये खबर बिलकुल सच है। विश्वास नहीं हो रहा है तो जरा इन तस्वीरों पर गौर फरमाइए।
दरअसल इंडोनेशिया के जावा आईलैंड में जंबन कैफे नाम से एक नया रेस्टोरेंट खुला है जोकि टॉयलेट की थीम पर बना है। इंडोनेशिया में जंबन का मतलब संडास होता है। इस रेस्टोरेंट की खासियत ये है कि यहां कुर्सी-टेबल, बेंच-बर्तन सब संडास की सीट जैसा है। यहां लोगों को खाना इंडियन संडास सीट में सर्व किया जाता है और बैठने के लिए वेस्टर्न स्टाइल वाली सीट दी जती है।
रेस्टोरेंट के मालिक बुदी कलसोनो इससे पहले स्वास्थ विभाग में नौकरी करते थे। इस रेस्टोरेंट को बनाने के पीछे उनका मकसद खबरों में आना नहीं है।
दरअसल इंडोनेशिया में कई घरों में टॉयलेट नहीं है जिसकी वजह से वहां हालात खराब होते जा रहे हैं। लकसोनो अपने इस रेस्टोरेंट जंबन के जरिए लोगों का ध्यान इस समस्या की तरफ लाना चाहते हैं। लकसोनो की ये कोशिश लोगों को खूब पसंद भी आ रही है।