Move to Jagran APP

भारत के पास 125 परमाणु हथियार, जानिए; किसकी कितनी ताकत

अमेरिकी सुरक्षा विशेषज्ञों ने भारत के परमाणु कार्यक्रम को विकासशील देशों में सबसे व्यापक बताया है। सुरक्षा मामलों के थिंक टैंक की रिपोर्ट में भारत के पास 75 से 125 परमाणु हथियार होने की संभावना जताई गई है।

By Sachin kEdited By: Published: Wed, 04 Nov 2015 09:02 AM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2015 09:44 AM (IST)
भारत के पास 125 परमाणु हथियार, जानिए; किसकी कितनी ताकत

वाशिंगटन। अमेरिकी सुरक्षा विशेषज्ञों ने भारत के परमाणु कार्यक्रम को विकासशील देशों में सबसे व्यापक बताया है। सुरक्षा मामलों के थिंक टैंक की रिपोर्ट में भारत के पास 75 से 125 परमाणु हथियार होने की संभावना जताई गई है।

loksabha election banner

यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है, जब पिछले दिनों एक अन्य रिपोर्ट में पाकिस्तान के पास भारत से ज्यादा परमाणु हथियार होने की बात कही गई थी। उस रिपोर्ट में अगले पांच से दस वर्षों में पाकिस्तान के पास 350 परमाणु हथियार होने तक की आशंका जताई गई थी।

इंस्टीट्यूट फॉर साइंस एंड इंटरनेशनल सिक्योरिटी (आइएसआइएस) ने सोमवार को इस बाबत रिपोर्ट जारी की थी। इसके मुताबिक, भारत के परमाणु आयुध का आकलन हथियार बनाने योग्य प्लूटोनियम के संग्रह से लगाया जा सकता है। उपलब्ध प्लूटोनियम भंडार के अनुसार नई दिल्ली के पास मोटे तौर पर 138 हथियार होने चाहिए। इसका मतलब यह है कि भारत के पास 110 से 175 के बीच हथियार हो सकते हैं। हालांकि, हथियार बनाने योग्य प्लूटोनियम भंडार से भारत द्वारा कहीं कम आयुध बनाने की बात भी रिपोर्ट में कही गई है।

उच्च संवर्धित प्लूटोनियम की उपलब्धता को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत ने हथियार बनाने योग्य यूरेनियम भंडार के 70 फीसद का इस्तेमाल ही परमाणु हथियार बनाने में किया है। इसके मुताबिक वर्ष 2014 के अंत तक भारत के पास तकरीबन 97 हथियार थे। यह संख्या 75 से 125 के बीच भी हो सकती है।
डेविड अलब्राइट और सेरेना केल्हर वर्गेंतिनि ने रिपोर्ट तैयार करने में सहयोग किया है।

अलब्राइट भारत-अमेरिका परमाणु करार के खिलाफ अभियान भी चला चुके हैं। 'इंडियाज स्टॉक्स ऑफ सिविल एंड मिलिट्री प्लूटोनियम एंड हाइली एनरिच्ड यूरेनियम, एंड 2014Ó के नाम से जारी रिपोर्ट के मुताबिक विकासशील देशों में भारत का परमाणु कार्यक्रम सबसे ज्यादा व्यापक है। इसमें भारत द्वारा उच्च संवर्धित यूरेनियम की मदद से गैस सेंट्रीफ्यूज बनाने की बात भी कही गई है।

जानिए; किसकी कितनी ताकत

रूस : परमाणु हथियारों की संख्या के मामले में सबसे आगे।1949 में पहला परीक्षण।करीब 8,000 परमाणु हथियार हैं।

अमेरिका : 1945 में पहली बार परमाणु परीक्षण के कुछ ही समय बाद जापान के हिरोशिमा और नागासाकी शहरों पर परमाणु हमला किया।फिलहाल 73,00 परमाणु बम हैं।

फ्रांस :यूरोप में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार रखने वाला देश।1960 में तकनीक मिली।300 एटम बम हैं। द्य चीन : दुनिया की सबसे बड़ी थल सेना वाले इस देश की परमाणु ताकत के बारे पुख्ता जानकारी नहीं है। 250 परमाणु बम होने का अनुमान है।1964 में पहला परीक्षण।

ब्रिटेन : पहला परमाणु परीक्षण 1952 में किया।अमेरिका के करीबी सहयोगी के पास 225 परमाणु हथियार हैं। इजरायल :1948 से 1973 तक तीन बार अरब देशों से युद्ध लड़ चुके इस देश के पास करीब 80 नाभिकीय हथियार हैं। हालांकि उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर बहुत कम जानकारी सार्वजनिक है।

उत्तर कोरिया : पाकिस्तान के कुख्यात वैानिक अक्दुल कादिर खान की मदद से परमाणु तकनीक हासिल करने वाले उबर कोरिया के पास कम से कम छह परमाणु हथियार हैं। तमाम प्रतिबंधों के बावजूद 2006 में उसने परमाणु परीक्षण किया।

पढ़ेंः पाक से परमाणु हथियार की तकनीक हासिल करने की जुगत में था ईरान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.