Move to Jagran APP

नाइजीरिया में अपहृत दोनों भारतीय सुरक्षित रिहा

29 जून को बेन्यू प्रांत में बोको से मैंगापुडी श्रीनिवास और कौशल अनीस शर्मा को अगवा कर लिया गया था। दोनों भारतीय समयानुसार शनिवार सुबह 10ः30 बजे मुक्त हो गए हैं।

By Atul GuptaEdited By: Published: Sun, 17 Jul 2016 12:53 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jul 2016 12:57 PM (IST)
नाइजीरिया में अपहृत दोनों भारतीय सुरक्षित रिहा

नई दिल्ली। नाइजीरिया में पिछले महीने अपहृत हुए दो भारतीय रिहा हो गए हैं। सरकार ने शनिवार को यह घोषणा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप के अनुसार, गत 29 जून को बेन्यू प्रांत में बोको से मैंगापुडी श्रीनिवास और कौशल अनीस शर्मा को अगवा कर लिया गया था। दोनों भारतीय समयानुसार शनिवार सुबह 10ः30 बजे मुक्त हो गए हैं।

loksabha election banner

दोनों ने अपने-अपने परिजनों से फोन पर बात भी की है। विकास स्वरूप ने कहा, 'शर्मा की पत्नी ने पति की सुरक्षित रिहाई के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने परिवार को प्रतिदिन की गतिविधियों का विवरण देने के लिए मंत्रालय और मिशन का भी आभार प्रदर्शित किया।' इससे पहले स्वरूप ने बताया था, 'जहां तक हमें जानकारी है, इस घटना में आतंकी संगठन बोको हराम का हाथ नहीं है। यह काम स्थानीय अपराधियों का लगता है।'

श्रीनिवास मूल रूप से विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) जबकि कौशल अनीस शर्मा कर्नाटक के रहने वाले हैं। श्रीनिवास और कौशल बेन्यू सीमेंट कंपनी में काम करने के लिए नाइजीरिया गए थे। गत 29 जून को दोनों कार में सवार होकर कंपनी के प्लांट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रैफिक सिग्नल पर हथियारबंद लोगों ने उनका अपहरण कर लिया था। बेन्यू सीमेंट कंपनी का मालिकाना हक डैनगोटे ग्रुप के पास है। नाइजीरियाई बहुराष्ट्रीय औद्योगिक संगठन, डैनगोटे ग्रुप दक्षिण अफ्रीका का सबसे बड़ा ग्रुप है।

पढ़ें- नाइजीरिया में दो भारतीय नागरिक अगवा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.