अमेरिका में भारतीयों को वीजा प्राप्त करने में कठिनाई
इंडियन नेशनल ओवरसीज कांग्रेस (आइएनओसी) ने अमेरिका में भारत के राजनयिक मिशनों में वीजा प्रदाता के कार्य करने को लेकर भारत सरकार के समक्ष शिकायत की है। उसने इस मुद्दे के हल के लिए भारत के विदेश मंत्री से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की है। हाल ही में आइएनओसी के एक प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में भारत के ि
वाशिंगटन। इंडियन नेशनल ओवरसीज कांग्रेस (आइएनओसी) ने अमेरिका में भारत के राजनयिक मिशनों में वीजा प्रदाता के कार्य करने को लेकर भारत सरकार के समक्ष शिकायत की है। उसने इस मुद्दे के हल के लिए भारत के विदेश मंत्री से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की है।
हाल ही में आइएनओसी के एक प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में भारत के विदेश राज्य मंत्री ई अहमद और परनीत कौर से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा था। आइएनओसी ने आरोप लगाया है कि भारतीय समुदाय व अमेरिका में अन्य यात्री पासपोर्ट और वीजा को लेकर कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। इसे लेकर न्यूयॉर्क में लोगों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। उन्हें भारत आने के लिए वीजा प्राप्त करने में बहुत कठिनाई होती है। ज्ञापन में आइएनओसी ने कहा है कि दुर्भाग्य से हालात इतने खराब हो गए हैं कि अक्सर यात्री उपयुक्त समय पर यात्रा नहीं कर पाते। ऐसा दस्तावेजों के खो जाने या गलत जगह पर रखे जाने के कारण होता है। वीजा और पासपोर्ट को लेकर अधिकांश बार लोगों को समय पर जवाब नहीं मिल पाता है।
पढ़े: वीजा नियमों का उल्लंघन कर पढ़ा रहे कई शिक्षक