ब्रिटेन में विप्रो के खिलाफ मामला जीत गई भारतीय महिला
विप्रो की पूर्व कर्मचारी भारतीय महिला श्रेया उकेल लंदन में अपनी कंपनी के खिलाफ दायर मामले में जीत गई है। उन्होंने विप्रो पर लैंगिक भेदभाव और नौकरी से निकालने का आरोप लगाया था।
बेंगलुरु, आइएएनएस : श्रेया उकिल नाम की भारतीय महिला लंदन में विप्रो के खिलाफ दायर मामला जीत गई हैं। भारतीय महिला लंदन में विप्रो की बैक ऑफिस में वरिष्ठ तकनीशियन थीं। उन्होंने विप्रो पर लैंगिक भेदभाव बरते हुए नौकरी से निकालने का आरोप लगाया था और ब्रिटिश ट्रिब्यूनल में मामला दायर किया था। आइटी मेजर पर उन्होंने असमान वेतन और अत्याचार करने का भी आरोप लगाया था।
विप्रो ने कहा है कि ट्रिब्यूनल ने महिला को बर्खास्त किए जाने को बरकरार रखा है। ट्रिब्यूनल ने संगठन में महिलाओं के प्रति विपरीत सांस्कृतिक प्रवृत्ति के दावे को भी ठुकरा दिया है।
ये भी पढ़ें- ओबामा की योजना से जुड़ीं तीन भारतीय आइटी कंपनियां
लंदन में उकिल के वकीलों ने बुधवार को एक संयुक्त बयान में कहा है कि तत्कालीन कार्यकारी टीके कुरियन सहित विप्रो की लीडरशिप टीम ने नौकरी के साथ ही महिला को ब्रिटेन से बाहर निकालने की साजिश रची थी। वकीलों ने कहा है कि उकिल को यह सजा लैंगिक भेदभाव, असमान वेतन और सैक्सिज्म संस्कृति के खिलाफ बोलने के कारण दी गई।