ब्रिटेन में भारतीय महिला की सूटकेस में मिली लाश
स्थानीय मीडिया के अनुसार, एक व्यक्ति को लिसेस्टर की क्रोमर स्ट्रीट के फुटपाथ पर मंगलवार को सूटकेस मिला था।
लंदन, प्रेट्र। ब्रिटेन में भारतीय मूल की एक 46 वर्षीय महिला की लाश मिली है। इसे सूटकेस में छुपाकर रखा गया था। पुलिस ने हत्या के संदेह में महिला के पति को हिरासत में लिया है।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, एक व्यक्ति को लिसेस्टर की क्रोमर स्ट्रीट के फुटपाथ पर मंगलवार को सूटकेस मिला था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और सूटकेस की जांच की। महिला की लाश के बारे में पुलिसकर्मियों ने इलाके में घर-घर जाकर पूछताछ की। इसके बाद मृतका की पहचान किरण दौदिया के रूप में हुई। वह नेक्स्ट कॉल सेंटर में 17 साल से काम कर रही थीं।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने भारत पर लगाया कश्मीरियों के सफाए का आरोप
पड़ोसियों ने बताया कि किरण को अंतिम बार सोमवार दोपहर में देखा गया था। लिसेस्टर की पुलिस ने बताया कि 50 वर्षीय अश्विन दौदिया पर पत्नी की हत्या का आरोप लगाया गया है। इस मामले में उसे हिरासत में लिया गया है।
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप के शपथ से पहले नॉर्थ कोरिया की पूरी दुनिया को चौंकाने की तैयारी